Netflix Trending: भारत में धमाल मचा रहीं हैं ये 5 वेब सीरीज, नंबर-1 वाली है सबसे खतरनाक

आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मूवी देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपको Netflix की टॉप 5 सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों भारत में ट्रेंड कर रही है. ये सीरीज भारतीय ऑडियंस का काफी ज्यादा पसंद आ रही है. आप भी वीकेंड पर देखने के लिए सीरीज तलाश रहे हैं तो आप इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इन सीरीज को वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

netflix series trend
1 / 6

आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मूवी देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपको Netflix की टॉप 5 सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों भारत में ट्रेंड कर रही है. ये सीरीज भारतीय ऑडियंस का काफी ज्यादा पसंद आ रही है. आप भी वीकेंड पर देखने के लिए सीरीज तलाश रहे हैं तो आप इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इन सीरीज को वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन

बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन2 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन' का आता है. यह सीरीज में नेटफ्लिक्स पर इन दिनों पहले स्थान पर ट्रेंड कर रही है. यह सीरीज 15 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है. यह सीरीज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है.

विज्ञापन

देसी ब्लिंग

देसी ब्लिंग3 / 6

दूसरे स्थान पर हाल ही में रिलीज हुआ 'देसी ब्लिंग' शो का नाम आता है. यह शो दूसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है. इस सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. इस शो को देखने के बाद बाद आप बस यही कहेंगे, यार कितने गरीब है हम... दरअसल इस शो में दुबई की लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाया गया है.

द वंडरफुल

द वंडरफुल4 / 6

तीसरे नंबर पर 'द वंडरफुल' का नाम शामिल है. इस विदेशी सीरीज को भारतीय ऑडियंस काफी ज्यादा पसंद कर रही है. यह सीरीज हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है. इस सीरीज को 8 एपिसोड के साथ जारी किया गया है, जिसे आप वीकेंड पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

ग्लोरी कहां देखें

ग्लोरी कहां देखें5 / 6

चौथे स्थान पर 'ग्लोरी' का नाम शामिल है. इस सीरीज की कहानी दो बिछड़े हुए भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती हूई नजर आती है, जो अपनी बहन का बदला लेने के लिए शक्तिगढ़ लौटते हैं. यह सीरीज आपको पूरे टाइम बांधकर रखने में कामयाब होती है. इन दिनों यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 4 में ट्रेंड कर रही है.

इफ विशेज कुड किल

इफ विशेज कुड किल6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम कोरियन सीरीज 'इफ विशेज कुड किल' का आता है. अगर आपको के-ड्रामा पसंद है, तो आप इसे वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज में आपको 8 एपिसोड देखने को मिलने वाले हैं. यह सीरीज 24 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन