OTT की वो सीरीज जिसने पूरी दुनिया को बनाया दीवाना, 300 से ज्यादा अवॉर्ड्स जीतकर रचा इतिहास

आज के दौर में ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जा रही है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेकिन OTT पर एक ऐसी सीरीज रिलीज हुई थी, जिसने 300 से ज्यादा अवॉर्ड्स जीतकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया था. चलिए जानते हैं उस सीरीज के बारे में.

game of thrones

'Game Of Thrones' OTT की सबसे बड़ी सीरीज

विज्ञापन

आज के समय में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना काफी पसंद करते हैं, जिसके लिए दर्शक महंगे-महंगे सब्सक्रिप्शन भी लेते है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कोई न कोई ऐसी सीरीज या मूवी रिलीज है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसने 59 एमी अवॉर्ड्स समेत कुल 300 से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किया है. इस सीरीज को दुनिया भर में काफी ज्यादा पसंद किया गया था.

यह भी पढ़ें: जून के पहले हफ्ते में JioHotstar पर रिलीज होंगी ये 2 फिल्में-सीरीज, घर बैठे मिलेगा फुल मनोरंजन

विज्ञापन

‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ ने जीता 300 ज्यादा अवॉर्ड्स

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ (Game of Thrones) है. इस सीरीज को इतिहास की सबसे बड़ी सीरीज मानी जाती है, जिसके 8 सीजन जारी हुए हैं. ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ का पहला सीजन साल 2011 में जारी किया गया था, जो HBO नेटवर्क पर प्रसारित हुआ था. इस सीरीज में कुल 73 एपिसोड है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए है. सीरीज के पहले 6 सीजन में 10-10 एपिसोड जारी किए गए थे. हालांकि, सीजन 7 और 8 में 6 एपिसोड रिलीज हुए थे. यह सीरीज दुनिया भर के 173 देशों एक साथ और एक ही समय पर ब्रॉडकास्ट किया गया था. दरअसल, मेकर्स ने यह फैसला पायरेसी और अवैध डाउनलोडिंग से सीरीज को बचाने के लिए किया था. हालांकि, इस कदम के कारण शो का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में ‘लार्जेस्ट टीवी ड्रामा सिमुलकास्ट’ के रूप में दर्ज किया गया था. ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ ने एक साल में सबसे ज्यादा  59 एमी अवार्ड अपने नाम किया था.

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ ने जीते 59 एमी अवॉर्ड्स

IMDb के मुताबिक गेम ऑफ थ्रोन्स को जॉर्ज आर मार्टिन के मशहूर उपन्यास ‘अ सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर’ पर तैयार किया गया है. इस सीरीज को प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में कुल 161 नॉमिनेशन मिले थे. हालांकि, सीरीज ने 59 जीते अवॉर्ड अपने नाम किया था. आईएमडीबी के मुताबिक इस सीरीज ने 300 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किया है. इतना ही नहीं इस सीरीज में काम करने के लिए एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क ने हर एपिसोड के लिए 3 लाख डॉलर (तकरीबन 2.5 करोड़ रुपये) की फीस वसूलती थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ