ना तामझाम, ना महंगा कैमरा! सिर्फ iPhone से शूट हुईं ये 5 बेहतरीन फिल्में, लिस्ट देखकर रह जाएंगे दंग

Movies Completely Shot on iPhone: क्या आप जानते हैं कि कुछ फिल्में महंगे कैमरों की बजाय सिर्फ iPhone से शूट की गई हैं. बेहतरीन शॉट्स के साथ इन्हें बड़ी खूबसूरती के साथ बनाया गया है. आइए देखते हैं इनकी पूरी लिस्ट.

movies shot with iPhone
1 / 8
movies shot with iPhone

Movies Completely Shot on iPhone: क्या आप जानते हैं कि कुछ फिल्में महंगे कैमरों की बजाय सिर्फ iPhone से शूट की गई हैं. बेहतरीन शॉट्स के साथ इन्हें बड़ी खूबसूरती के साथ बनाया गया है. आइए देखते हैं इनकी पूरी लिस्ट.  

विज्ञापन

फिल्मों में iPhone का इस्तेमाल

फिल्मों में iPhone का इस्तेमाल2 / 8

सिनेमा जगत में आपने हमेशा फिल्मों को कैमरे से शूट होते हुए देखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ कई शॉट्स iPhone से भी लिए जाते हैं. लेकिन कुछ फिल्मों को बनाने में कैमरे का इस्तेमाल ही नहीं किया गया.

विज्ञापन

iPhone से शूट की गई फिल्में

iPhone से शूट की गई फिल्में3 / 8

आपको जानकर हैरानी होगी, मगर कुछ फिल्मों को पूरी तरह से iPhone से शूट किया गया है, जिसने सिनेमा जगत में क्रांति ला दी. इनमें हॉलीवुड के ऑस्कर विजेता निर्देशकों से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स तक शामिल हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिया कि बेहतरीन सिनेमा बनाने के लिए सिर्फ एक अनोखे आइडिया और स्मार्टफोन की जरूरत होती है.

28 इयर्स लेटर

28 इयर्स लेटर 4 / 8

ऑस्कर विजेता निर्देशक डैनी बॉयल ने '28 इयर्स लेटर' फिल्म iPhone 15 Pro Max की मदद से बनाई, जिसकी क्लैरिटी देखकर आप दंग रह जाएंगे. यह फिल्म सिनेमाई इतिहास की अब तक की सबसे बड़े बजट की आईफोन-शॉट फिल्म है. इसमें करीब 75 मिलियन डॉलर (620 करोड़ रुपये से अधिक) खर्च हुए.

विज्ञापन

अनसेन

अनसेन5 / 8

ऑस्कर विजेता निर्देशक स्टीवन सोडरबर्ग की फिल्म 'स्टीवन सोडरबर्ग' iPhone 7 Plus की मदद से बनाई गई. डरबर्ग ने इस पूरी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म को महज एक हफ्ते से कुछ ज्यादा समय में शूट कर लिया था.

फुर्सत

फुर्सत6 / 8

दिग्गज भारतीय फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने साल 2023 में 'फुर्सत' को iPhone 14 Pro से बनाया था. बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह एक म्यूजिकल शॉर्ट फिल्म है, जिसमें ईशान खट्टर और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन

आई वियर्डो

आई वियर्डो7 / 8

निर्देशक लियाओ मिंग-यी ने iPhone XS Max की मदद से 'आई वियर्डो' जैसी फुल-लेंथ फीचर फिल्म बनाई. यह कहानी OCD (ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर) से पीड़ित दो लोगों के बीच के अनोखे प्यार को दर्शाती है.

टेंनजराइन

टेंनजराइन8 / 8

निर्देशक सीन बेकर ने अपनी इस फिल्म को तीन iPhone 5S की मदद से बनाया. यह फिल्म आईफोन फिल्ममेकिंग की दुनिया का 'मील का पत्थर' मानी जाती है. बेहद कम बजट में बनी इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को जब सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया, तो कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाया कि इसे स्मार्टफोन से शूट किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन