IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11, वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर

Cheteshwar Pujara: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की नियत से उतरने वाली है.

वैभव सूर्यवंशी/ Image Source: ANI

वैभव सूर्यवंशी/ Image Source: ANI

Cheteshwar Pujara: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. अब तक खेले गए 3 मैच में भारत ने 2 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच में वेस्टइंडीज को सफलता मिली है. चौथा मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. चौथे मैच के लिए चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम की प्लेइंग 11 चुनी है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखा है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर

पुजारा ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया है. उन्होंने वैभव को जगह नहीं दी है. जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए पुजारा ने कहा कि मैं सलामी बल्लेबाज के तौर पर बदलाव नहीं करना चाहूंगा और संजू और अभिषेक को ही मौका दूंगा. बता दें कि संजू अब तक इस सीरीज में एक अर्धशतक लगा चुके हैं, जबकि अभिषेक ने पिछले ही मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी. ऐसे में पुजारा दोनों खिलाड़ियों को बैक करना चाहते हैं.

विज्ञापन

उन्होंने नंबर 3 पर ईशान किशन को रखा है, जबकि 4 नंबर पर श्रेयस अय्यर को मौका दिया है. पांचवें नंबर पर पुजारा ने तिलक वर्मा को चुना है. इसके अलावा उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी और नमनधीर को लोअर मिडिल ऑर्डर में रखा है. उन्होंने आगे कहा कि अक्षर पटेल आठवें नंबर पर. तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह नौवें नंबर पर. मयंक यादव अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, इसलिए उन्हें भी खिलाया जाना चाहिए. हैदराबाद में भारतीय टीम के लिए सवाल यह होगा कि पिच कैसी है.

पुजारा ने नितीश कुमार रेड्डी को बैक किया है. उन्होंने कहा है कि इस खिलाड़ी को और मौके मिलने चाहिए. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार रेड्डी ने अच्छा काम किया है. इसलिए, मैं चाहूंगा कि उन्हें एक और मौका मिले. रेड्डी ने भारत के लिए इस सीरीज में 30 रन बनाने के अलावा 2 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिच के आधार पर आप प्रिंस यादव या फिर कुलदीप यादव में से किसी एक खिलाड़ी को मौका देंगे. अगर पिच पर मदद मिलती है तो आप कुलदीप यादव को खिलाना चाहेंगे. अगर विकेट इंदौर जैसा है तो आप प्रिंस यादव के साथ जाना चाहेंगे.

चौथे टी20I के लिए चेतेश्वर पुजारा द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव/कुलदीप यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ