‘कट’ चिल्लाता रहा डायरेक्टर, फिर भी किसिंग सीन करती रही ‘तारक मेहता’ की एक्ट्रेस; बाद में हुईं शर्मिंदा

Tarak Mehta Fame Actress Kissing Scene Incident: टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक, कई ऐसे किस्से होते हैं जो एक्टर्स को हमेशा के लिए याद रह जाते हैं. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस ने भी हाल ही में अपना एक किसिंग सीन वाला किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

nehal vadoliya (6)
1 / 7

विज्ञापन

कौन है ये एक्ट्रेस?

कौन है ये एक्ट्रेस?2 / 7

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आने वालीं नेहल वडोलिया ने ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से काफी एंटरटेन किया है. इसके साथ ही एक्ट्रेस कई टीवी शोज में काम कर ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं. फिलहाल एक्ट्रेस इंटीमेसी कॉर्डिनेटर बन गई हैं.

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा3 / 7

एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने सेट से जुड़े एक पुराने किस्से को फैंस के साथ शेयर किया है. इस दौरान एक्ट्रेस अपने प्रोफेशन के बारे में बात करते हुए सेट पर इंटीमेट सीन्स फिल्माने के बारे में बातें कर रही थीं.

सेट पर शर्मिंदा हो गई थीं एक्ट्रेस

सेट पर शर्मिंदा हो गई थीं एक्ट्रेस4 / 7

वहीं एक्ट्रेस ने सेट से जुड़ा अपना एक किस्सा शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार वो इंटीमेट सीन देते हुए सेट पर ही शर्मिंदा हो गई थीं. नेहल ने बताया कि मैं एक सीरीज की शूटिंग कर रही थी, जिसमें मुझे किसिंग सीन देना था.

विज्ञापन

नहीं सुनी डायरेक्टर की आवाज

नहीं सुनी डायरेक्टर की आवाज5 / 7

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि किसिंग सीन देने वाले सीन का सेट मॉनिटर रूम के बाहर लगाया गया था. जब मैं किसिंग सीन दे रही थी तो डायरेक्टर ने माइक में कट बोला, लेकिन मुझे सुनाई नहीं दिया और में किसिंग सीन आगे करती रही.

को-एक्टर ने रोका

को-एक्टर ने रोका6 / 7

नेहल ने कहा कि बाद में मेरे को-एक्टर ने मुझे बताया कि डायरेक्टर ने कट बोल दिया है, जिसके बाद मैं तुरंत ही पीछे हट गई. इसके बाद मैं सेट पर मौजूद सभी टीम मेंबर्स के सामने काफी शर्मिंदा हो गई थी.

विज्ञापन

इन सीरीज में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस

इन सीरीज में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस7 / 7

बता दें नेहल वडोलिया 'जूली', 'दुनाली', 'गंदी बात 3', 'इमली' और 'मस्तराम' जैसी सीरीज में काम कर चुकी हैं. वहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नेहल ने बबीता की दोस्त नेहा का किरदार निभाया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन