रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, फिल्म में कौन निभा रहा ये किरदार?

Ramayana New Poster Release: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है. इस पोस्टर में ‘रामायण’ का अहम किरदार ‘जटायु’ नजर आ रहा है. इस पोस्टर के अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं ये किरदार कौन निभा रहे हैं.

ramayana jatayu poster

'रामायण' का नया पोस्टर हुआ रिलीज (Pic Credit- Instagram World of ramayana)

Ramayana New Poster Release: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. आए दिन फिल्म से जुड़े नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. वहीं अब मेकर्स ने ‘जटायु’ का पोस्टर रिलीज किया है. ‘जटायु’ के पोस्टर के रिलीज होते ही ये चर्चाओं में छा गया है. पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं अब लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये किरदार कौन निभा रहा है. हालांकि इस किरदार से जुड़ी सभी डिटेल्स पहले ही सामने आ गई थीं. वहीं फिल्म के ट्रेलर में भी ‘जटायु’ के सीन्स देखने को मिले थे. अब मेकर्स ने ‘रामायण’ के अहम किरदार ‘जटायु’ का ऑफिशियल पोस्टर भी रिलीज कर दिया है. चलिए जानते हैं ये किरदार कौन निभा रहा है.

विज्ञापन

कौन निभा रहा ‘जटायु’ का किरदार?

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के किरदारों के आए दिन ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं. ‘रावण’, ‘राम’, ‘सीता’ और ‘दशरथ’ जैसे किरदारों के बाद अब ‘जटायु’ का पोस्टर भी रिलीज किया गया है. फिल्म में ‘जटायु’ का किरदार अनुपम खेर निभा रहे हैं. जी हां फिल्म में ‘जटायु’ की आवाज अनुपम खेर ही बने हैं. मेकर्स ने खुद ही इस बात का खुलासा किया है. अब सोशल मीडिया पर अनुपम खेर भी चर्चाओं में आ गए हैं. अनुपम खेर के फैंस उन्हें ‘रामायण’ में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

मेकर्स ने पोस्टर किया शेयर

‘रामायण’ के मेकर्स ने इस पोस्ट को ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. पोस्टर में ‘जटायु’ का प्रभावशाली अवतार देखने को मिल रहा है. वहीं मेकर्स ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, ‘जब बुराई ने उड़ान भरी, तो साहस ने उसका मुकाबला किया. उसने विजय के लिए नहीं, बल्कि सत्य के लिए संघर्ष किया. जटायु, धर्म के पंख. ‘रामायण’ में ‘जटायु’ की भूमिका में अनुपम खेर नजर आएंगे. एडवांस बुकिंग 8 दिनों में शुरू हो जाएगी.’ अब ये पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘रामायण’ की रिलीज डेट भी रिवील हो चुकी है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर ‘राम’ का किरदार निभा रहे हैं, साई पल्लवी ‘सीता’ बनी हैं, रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ के किरदार में नजर आएंगे और यश ‘रावण’ का किरदार निभाएंगे. इसके साथ ही फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, सौरभ सचदेवा, काजल अग्रवाल और शीबा चड्ढा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ