TV के ये 5 सुपरहीरो अब कहां हैं? कभी इनके शो देखने को लेकर घर में छिड़ जाती थी जंग

टीवी पर 90s के अंत और 2000 की शुरुआत में कई सारे सुपरहीरो बेस्ड सीरियल्स बनाए गए थे, जो बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे थे. इन शोज को देखने के लिए बच्चे घर में लड़ाई कर लिया करते थे. दरअसल, इन शोज को बच्चों का ध्यान में रखकर बनाया गया था और यह काफी सफल भी हुआ था.  चलिए जानते हैं कि हमारे बचपन के ये 5 सुपरहीरो अब क्या कर रहे हैं.

tv serial
1 / 6

टीवी पर 90s के अंत और 2000 की शुरुआत में कई सारे सुपरहीरो बेस्ड सीरियल्स बनाए गए थे, जो बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे थे. इन शोज को देखने के लिए बच्चे घर में लड़ाई कर लिया करते थे. दरअसल, इन शोज को बच्चों का ध्यान में रखकर बनाया गया था और यह काफी सफल भी हुआ था.  चलिए जानते हैं कि हमारे बचपन के ये 5 सुपरहीरो अब क्या कर रहे हैं.

विज्ञापन

शक्तिमान

शक्तिमान2 / 6

लिस्ट में पहला नाम साल 1997 में शुरू हुआ शक्तिमान टीवी शो का आता है. यह शो साल 2005 तक प्रसारित किया गया था, जिसमें इस सीरियल के 450 एपिसोड जारी किए गए थे. इस टीवी सीरियल में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान और गंगाधर का दमदार किरदार निभाया था. बता दें कि एक्टर मुकेश खन्ना अब इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. हालांकि, मुकेश खन्ना साउथ और गुजराती फिल्में रिलीज हुई है.

विज्ञापन

जूनियर जी

जूनियर जी3 / 6

दूसरे नंबर पर साल 2001 में शुरू हुआ जूनियर जी सीरियल का नाम मौजूद है. इस टीवी शो के कुल 156 एपिसोड जारी किए गए थे, जिस उस दौर में बच्चों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस टीवी सीरियल में 12 साल के गौरव की कहानी देखने को मिली थी, जिसके पास सुपरनैचुरल पावर्स मौजूद थी. इस शो में अमितेश कोच्चर ने अहम किरदार निभाया था. हालांकि, अब वो एक्टिंग की दुनिया से दूर होकर फुल टाइम ब्लॉगर बन चुके हैं.

कैप्टन व्योम

कैप्टन व्योम4 / 6

तीसरे स्थान पर साल 1998 में शुरू हुआ कैप्टन व्योम शो का नाम मौजूद है, जिसे उस दौर में बच्चों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस टीवी शो के कुल 54 एपिसोड जारी किए गए थे. यह एक एक्शन साइंस फिक्शन डिटेक्टिव शो था. इस टीवी शो में मिलिंद सोमन ने लीड रोल प्ले किया था. मिलिंद सोमन अभी भी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

हातिम सीरियल

हातिम सीरियल5 / 6

चौथे नंबर पर हातिम सीरियल का नाम काबिज है, जिसे साल 2003 में स्टार प्लस पर प्रसारित किया गया था. इस टीवी शो का निर्देशन अमृत सागर ने किया था. हातिम सीरियल के कुल 47 एपिसोड जारी किए गए थे. इस टीवी शो में राहिल आजम ने लीड रोल प्ले किया था. राहिल अभी भी टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं.

हीरो टीवी सीरियल

हीरो टीवी सीरियल6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम हीरो टीवी सीरियल का नाम आता है, जिसे साल 2005 में जारी किया गया था. इस सीरियल के कुल 3 सीजन जारी किए गए थे, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. हीरो टीवी सीरियल के कुल 168 एपिसोड प्रसारित किए गए थे. इस सीरियल में सुमित पाठक ने अहम रोल निभाया था. हालांकि, अब सुमित पाठक एक्टिंग की दुनिया से दूर होकर खुद का बिजनेस चला रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन