Rajinikanth की ‘जेलर 2’ ने रिलीज से पहले ही की धुआंधार कमाई, एडवांस बुकिंग में छाप डाले 40 करोड़
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म जेलर 2 का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह मूवी 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वहीं इस मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. चलिए जानते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितने का कलेक्शन किया है.
साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को रिलीज होने में महज कुछ ही दिनों का समय बाकी है. यह मूवी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस मूवी को थलाइवा (रजनीकांत) के फैंस काफी बेसब्री के साथ इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. रजनीकांत की मूवी ‘जेलर 2’ साल 2023 में आई फिल्म जेलर का ऑफिशियल सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही थी. वहीं अब जेलर 2 की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है.
विज्ञापन
आपको बता दें कि रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने एडवांस कलेक्शन में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. अगर आप भी एक्टर की फिल्म ‘जेलर 2’ का बड़े पर्दे पर इंतजार कर रहे हैं, तो यह मूवी 2 दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
विज्ञापन
जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे इतने करोड़?
सैकनिल्क के अनुसार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 20 लाख रुपये के टिकट बेचे हैं, तो वहीं पहले दिन के लिए फिल्म के 10 लाख रुपये टिक्ट्स बिके थे. हालांकि, फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए पहले दिन की 22.42 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. मूवी के ग्रॉस कलेक्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग कर सकती है.
वहीं फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग की बात करे, तो फिल्म ‘जेलर 2’ ने 39.42 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी के दर्शकों ने ओपनिंग डे के लिए अपनी ब्लॉक कर ली है. हालांकि, अनब्लॉक सीटों के साथ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 34.33 करोड़ रुपये छापे हैं.
रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर 2 में एक्टर ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है. इस मूवी में रजनीकांत के साथ मिरना, ऋत्विक, एस जे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजरामुडु, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और विद्या बालन अहम किरदार में नजर आने वाली है.