नागा चैतन्य से कैसे हुई थी शोभिता धुलिपाला की मुलाकात? एक्टर के तलाक के बाद बढ़ी नजदीकियां

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Love Story: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला हमेशा ही कपल गोल सेट करते हैं. दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा भी काफी दिलचस्प है. सामंथा रुथ प्रभु संग तलाक के बाद नागा चैतन्य की लाइफ में शोभिता धुलिपाला ने एंट्री की और जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए.

naga Chaitanya shobhita Dhulipala love story
1 / 7

विज्ञापन

नागा चैतन्य ने किया खुलासा

नागा चैतन्य ने किया खुलासा2 / 7

नागा चैतन्य ने एक इंटरव्यू में शोभिता धुलिपाला संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने ये भी बताया कि शोभिता और उनके बीच प्यार कैसे बढ़ा और दोनों की मुलाकात कहां हुई थी.

विज्ञापन

कैसे हुई मुलाकात?

कैसे हुई मुलाकात?3 / 7

नागा चैतन्य ने खुलासा किया था शोभिता से उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी. एक्टर ने कहा कि एक दिन जब मैंने क्लाउड किचन शोयू के बारे में पोस्ट किया तो शोभिता ने भी उस पोस्ट पर एक इमोजी कमेंट किया था. जिसके बाद हमारी बातचीत शुरू हुई.

ऑफिशियल मुलाकात का कहां हुई?

ऑफिशियल मुलाकात का कहां हुई?4 / 7

वहीं इसके बाद दोनों की ऑफिशियल मुलाकात मुंबई के एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के कार्यक्रम में हुई थी. दोनों के ही शोज उस प्लेटफॉर्म पर आ रहे थे और इस कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई.

विज्ञापन

प्यार में बदली दोस्ती

प्यार में बदली दोस्ती5 / 7

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के बीच हुई दोस्ती धीरे-धीरे परवान चढ़ी. वहीं साल 2021 में नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने तलाक की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी.

छुपाकर रखा रिश्ता

छुपाकर रखा रिश्ता6 / 7

नागा चैतन्य ने इंटरव्यू में ही खुलासा किया था कि शोभिता धुलिपाला ने उन्हें हर कदम पर सपोर्ट किया है. वहीं दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक मीडिया से छुपाकर रखा और समय आने पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी किया.

विज्ञापन

कब हुई शादी?

कब हुई शादी?7 / 7

शोभिता ने नागा चैतन्य से 8 अगस्त 2024 में सगाई की थी, जिसके बाद 4 दिसंबर 2024 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. दोनों ने हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन