Crime और Mystery का खतरनाक कॉम्बो हैं ZEE5 की ये 5 सीरीज, कहानी देख सीट छोड़ना होगा मुश्किल

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती हैं, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आपके पास जी5 का सब्सक्रिप्शन है, तो आज हम आपको जी5 पर मौजूद 5 थ्रिलर सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर घर बैठे देख सकते हैं. इन सीरीज में आपको दमदार कहानी देखने को मिलने वाली है, जो आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. चलिए जानते हैं इन सीरीज के बारे में.

zee5 series
1 / 6

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती हैं, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आपके पास जी5 का सब्सक्रिप्शन है, तो आज हम आपको जी5 पर मौजूद 5 थ्रिलर सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर घर बैठे देख सकते हैं. इन सीरीज में आपको दमदार कहानी देखने को मिलने वाली है, जो आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. चलिए जानते हैं इन सीरीज के बारे में.

विज्ञापन

अभय

अभय2 / 6

लिस्ट में पहला नाम कुणाल खेमू की सीरीज 'अभय' का आता है. इस सीरीज को आप जी 5 पर देखने का प्लान बना सकते हैं. यह एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इस सीरीज का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था. बता दें कि 'अभय सीरीज' के कुल 3 सीजन जारी किए जा चुके हैं.

विज्ञापन

मिथ्या

मिथ्या3 / 6

दूसरे नंबर पर हुमा कुरैशी की सीरीज 'मिथ्या' का नाम शामिल है. इस सीरीज में आपको प्रोफेसर और छात्रा के बीच की कहानी को दिखाया गया है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसे इन दिनों लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह सीरीज जी5 पर मौजूद है.

दुरंगा

दुरंगा4 / 6

तीसरे स्थान पर दृष्टि धामी और गुलशन देवय्या की सीरीज 'दुरंगा' (Duranga) का नाम मौजूद है. यह एक सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज है, जो एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. जहां एक जासूस पत्नी को अपने ही पति पर सीरियल किलर होने का शक होता है. इस सीरीज की कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है.

विज्ञापन

मुखबिर

मुखबिर5 / 6

चौथे नंबर पर स्पाई-थ्रिलर सीरीज 'मुखबिर' का नाम आता है. यह सीरीज साल 1960 के दशक पर आधारित है. यह सीरीज आपको अंत तक बांधकर रखता है और बोर नहीं होने देता है. इस सीरीज में आपको देशभक्ति का जबरदस्त प्रेम देखने को मिलने वाला है.

कोड एम

कोड एम6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम जेनिफर विंगेट 'कोड एम' (Code M) सीरीज का नाम आता है. इस सीरीज में जेनिफर ने एक आर्मी लॉयर का किरदार प्ले किया है. इस सीरीज की कहानी एक एनकाउंटर के पीछे छिपे रहस्यों और साजिशों से पर्दा उठाती हुई नजर आती है, जो आपको बोर नहीं होने देती है. यह सीरीज जी5 पर देखी जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन