हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: TV एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने 41 साल की उम्र में की दूसरी शादी

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:39 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने 9वें दिन मारी लंबी छलांग, कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल 4' इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. मूवी को रिलीज हुए आज 9 दिन हो चुके हैं. आईए जानते हैं कि फिल्म ने 9 दिनों में कितने का कारोबार किया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:46 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: थिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाएगी ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा

कान्स फिल्म फेस्टिवल और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्म 'बालन द बॉय' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी. पढ़िए पूरी खबर...

21:57 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हटाए जाने पर भड़की फिल्म इंडस्ट्री

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक लगभग 20 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर हंगर स्ट्राइक पर बैठे हुए थे. लेकिन आज यानी 18 जुलाई को सुबह पुलिस द्वारा उन्हें जंतर-मंतर से जबरन उठाकर अस्पताल ले जाया गया है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है. इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी कड़ी नाराजगी जताई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:16 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: नेशनल अवॉर्ड्स में इन सितारों ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान आज यानी 18 जुलाई (शनिवार) को किया गया है. यह अवार्ड साल 2024 के लिए दिए जाएंगे. चलिए जानते है कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर...

20:17 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Sunny Deol की ‘बंटवारा 1947’ का दूसरा टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का आज यानी 18 जुलाई को दूसरा टीजर जारी किया है, जिसमें सनी पाजी काफी शानदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:42 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 41 की उम्र में Jennifer Winget ने रचाई दूसरी शादी

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल ने शादी रचा ली है. दरअसल, बीते दिन ही जेनिफर का ब्राइडल गाउन पहनने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद से ही शादी की चर्चा तेज हो गई थी. लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी का ऑफिशियल वीडियो शेयर कर दिया है. पढ़िए पूरी खबर...

18:21 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Pritam And Pedro 2 को लेकर राजकुमार हिरानी ने दिया बड़ा अपडेट

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की नई सीरीज Pritam And Pedro जमकर देखी जा रही है. इस सीरीज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन अब राजकुमार हिरानी ने सीरीज के दूसरे सीजन का भी ऐलान कर दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

16:03 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: अस्पताल से घर लौटे राजेश शर्मा?

बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि, अब उन्हें छुट्टी मिल गई है. राजेश शर्मा को शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने से तबीयत बिगड़ी थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

14:57 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर छाई साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म

साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक फिल्म 'एक दिन' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. इस लिस्ट में ये फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

14:38 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'सतलुज' के बैन लगने पर अन्नू कपूर का रिएक्शन हुआ वायरल

दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' पर बैन लग गया है. वहीं अन्नू कपूर ने इस पर रिएक्शन दिया है. एक्टर इस फैसले को सपोर्ट करते हुए मेकर्स को कहा कि अगर ऐसा है, तो मामला सुप्रीम कोर्ट ले जाएं. अगर सेंसर बोर्ड ने ऐसी फिल्म को अस्वीकार्य घोषित किया है तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं. इसके लिए एक उचित प्रक्रिया है, है ना? इस पर रोने का क्या फायदा?

14:07 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: हेमा मालिनी ने रेखा संग बिताए पुराने पलों को किया याद

हेमा मालिनी ने हाल ही में रेखा संग बिताए पुराने पलों को याद किया है. एक्ट्रेस ने रेखा संग डांस क्लास में डांस करने के दिनों को याद करते हुए कहा कि मैंने रेखा को तब देखा था जब वो बहुत छोटी थी. उस वक्त मैं चेन्नई में भरतनाट्यम सीख रही थी.

13:40 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 में होगी इस हसीना की वाइल्ड कार्ड एंट्री

शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा की एंट्री होने जा रही है. अपूर्वा मखीजा शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आएंगी. वहीं अपूर्वा के 'लॉक अप 2' में एंट्री करने के बाद कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें भी बढ़ती दिखाई देंगी. पढ़िए पूरी खबर

13:01 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर छाईं ये 5 रोमांस से भरी फिल्में

जियोहॉटस्टार से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई-नई रोमांटिक फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें चांद मेरा दिल, एक दिन, वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल, ऑफिस रोमांस और डिजाइर जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

12:33 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर छाई अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की 'चांद मेरा दिल' जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. ओटीटी पर रिलीज होते ही ये फिल्म जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है.

11:56 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे आर्य बब्बर, वीडियो किया शेयर

आर्य बब्बर ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आर्य बब्बर बोल रहे हैं, 'सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से किडनैप किया है. कहां जा रहा है ये देश.'

11:22 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर विशाल ददलानी का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में विशाल सोनम वांगचुक के प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं और जबरन उन्हें जंतर-मंतर से हटाए जाने की बात भी करते दिखाई दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:44 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सलमान के बाद निशाने पर आमिर खान?

आमिर खान को धमकी मिलने की खबर से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार धमकी से भरा जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है, जिसके बाद फैंस की टेंशन बढ़ गई है. पढ़िए पूरी खबर

10:13 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: कुशा कपिला ने सोनम वांगचुक को किया सपोर्ट

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बॉलीवुड सितारे भी खड़े हैं. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने भी सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है. एक्ट्रेस ने कहा कि एक शिक्षा सुधारक का जीवन दांव पर लगा है.

09:36 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे ऋतिक रोशन

सोनम वांगचुक ने 20 दिनों तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की. वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतर आए हैं. हाल ही में ऋतिक रोशन ने भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बयान दिया है. एक्टर ने सोनम वांगचुक के वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'ये बात सच लगती है. मैंने छात्रों के मानसिक आघात के बारे में तब जाना जब मैंने अपनी एक फिल्म में शिक्षक की भूमिका निभाई थी.'

09:05 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Sunny Deol की 3 फिल्में थिएटर्स में होंगी री-रिलीज, नोट कर लें डेट

सनी देओल की क्लासिक फिल्में 'दामिनी', 'घायल' और 'घातक' एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. इन फिल्मों के री-रिलीज होने पर सिनेमाघरों में ट्रिपल धमाका देखने को मिलेगा. इन तीनों फिल्मों को री-रिलीज करने का फैसला PVR, INOX और राजकुमार संतोषी ने मिलकर लिया है. पढ़िए पूरी खबर

08:29 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बना समय रैना का शो

समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. हाल ही में शो का तीसरा एपिसोड रिलीज किया गया है. इसके बाद से ही ये शो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है.

08:07 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: मिस वर्ल्ड से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छा चुकी हैं. मिस वर्ल्ड से ग्लोबल स्टार तक बनीं प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड का भी जाना-माना नाम बन गई हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:35 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धमाल 4' 8वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. वहीं फिल्म के शोज 8,158 रहे. भारत में 'धमाल 4' ने अब तक 101.35 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. 'धमाल 4' का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.85 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 139.60 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.

07:09 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' से की थी. इस फिल्म के बाद से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में छा गई थीं. वहीं आज एक्ट्रेस एक ग्लोबल स्टार हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी तहलका मचा रही हैं. फिलहाल एक्ट्रेस एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं.

06:45 (IST) 18 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सोनाक्षी सिन्हा और ओमी वैद्य के सपोर्ट से खुश हुए सोनम वांगचुक, किया धन्यवाद

सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं बॉलीवुड के कई सितारे सोनम वांगचुक को सपोर्ट कर रहे हैं. हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और ओमी वैद्य ने वीडियो शेयर कर सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया था. अब सोनम वांगचुक ने सोनाक्षी सिन्हा और ओमी वैद्य के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है. सोनम वांगचुक की टीम ने सोनाक्षी सिन्हा और ओमी वैद्य की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आपकी एकजुटता के लिए धन्यवाद. हम आपके समर्थन की वास्तव में सराहना करते हैं.'

23:59 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: क्या जेनिफर विंगेट ने कर ली शादी?

मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने कथित तौर पर 16 जुलाई का शादी रचा ली है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. उनका रॉयल ब्राइडल लुक देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. पढ़िए पूरी खबर...

22:31 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 40 की उम्र में दुल्हन बनेंगी हुमा कुरैशी?

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह को लेकर लंबे समय से शादी की खबर आ रही है. हालांकि, अब उन्होंने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि हुमा की शादी को लेकर रचित सिंह ने क्या कुछ कहा है. पढ़िए पूरी खबर...

21:37 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: संजय दत्त ने शेयर किया जिंदगी का सबसे बड़ा सबक

बॉलीवुड के खलनायक यानी संजय दत्त ने अपने जेल के अनुभव को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कांस्टेबल ने उन्हें क्षमा की शक्ति सिखाई थी. यह ऐसा सबक है जिसने उनके जीवन को बदल कर रख दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:31 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: कियारा आडवाणी के सपोर्ट में आया 'टॉक्सिक' का ये एक्टर

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों यश की फिल्म की 'टॉक्सिक' को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया है, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लेकिन अब 'टॉक्सिक' के एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने कियारा का सपोर्ट किया है. पढ़िए पूरी खबर...

19:54 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: श्वेता तिवारी ने CJP पर बोला हमला, कह दी इतनी बड़ी बात

दिल्ली के जंतर मंतर पर कई दिनों से NEET पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन में सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए है. हालांकि, अब उनके सपोर्ट में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. लेकिन एक्ट्रेस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है. पढ़िए पूरी खबर...

19:06 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: क्या ऐश्वर्या राय की 'जज्बा' की कॉपी है ये हॉलीवुड फिल्म?

गैल गैडोट की मूवी 'द रनर' का आज यानी 17 अप्रैल को ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद लोगों को ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जज्बा' की याद आ गई है. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

18:32 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर कॉमेडी-ड्रामा लवर्स की पहली पसंद बनी ये 7 एपिसोड वाली सीरीज

अगर आप Netflix पर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो ये 7 एपिसोड वाली सीरीज आपको मजा देने वाली है. ट्रेंडिंग लिस्ट में इसका नाम शामिल है. लोग ओटीटी पर इसे जमकर देख रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

17:48 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Prime Video पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही ये धमाकेदार क्राइम-थ्रिलर सीरीज, क्या आपने देखी?

अगर आप कुछ मजेदार थ्रिलर से भरा देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर ये सीरीज तगड़ी ट्रेंड कर रही है. इसमें दिखाए गए सस्पेंस से भरे सीन्स आपको हैरान कर देंगे. पढ़िए पूरी खबर...

16:53 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: कराची में बैठकर मुस्लिम कव्वाल ने गाई श्री कृष्ण की ये खूबसूरत कव्वाली

क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान के इस उस्ताद ने कन्हैया को महबूब समझकर बेहतरीन कव्वाली लिखी, जिसे मुस्लिम गायकों ने आगे चलकर गाया. आइए जानते हैं इस खूबसूरत गाने के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

14:23 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 3 Idiots के 'रैंचो' नहीं सोनम वांगचुक, आमिर खान ने किया खुलासा

फिल्म 3 Idiots वाले फैंस के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है. हाल ही में खुद आमिर खान ने 3 Idiots के 'रैंचो' से जुड़ा बड़ा रिवील किया है. साथ ही किरण राव खुद सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं हैं. पढ़िए पूरी खबर...

13:26 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल पर विवेक ओबरॉय ने तोड़ी चुप्पी

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल की खबर पूरे देश में हड़कंप मचाए हुए है. इसी बीच विवेक ओबेरॉय ने अपना सीधा रुख अपनाते हुए इस विषय पर अपनी खास टिप्पणी दी है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

12:40 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Shehnaz Gill ने शेयर किया अपनी नई फिल्म का गाना

शहनाज गिल ने अपनी नई फिल्म Ishqanama का नया गाना Narak का फीमेल वर्जन निकाला है, जिसमें उन्होंने खुद आवाज दी है. उनकी यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है.

11:59 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाई आयुष्मान खुराना की फिल्म

नेटफ्लिक्स पर आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई थी.

11:33 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Ravi Kishan के सुपरहिट भोजपुरी गाने, जिन्हें Youtube पर मिले लाखों व्यूज

भोजपुरी से बॉलीवुड तक छाने वाले रवि किशन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहे हैं. आज हम आपको रवि किशन के टॉप 5 गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:00 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: बुलिमिया से जूझ रही थीं 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फेम एक्ट्रेस, खुद किया रिवील

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फेम एक्ट्रेस सना सईद ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो ईटिंग डिसऑर्डर बुलिमिया से जूझ रही थीं. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि सालों तक उन्होंने इस बीमारी से लड़ा है.

10:31 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: JioHotstar पर छाई 2 घंटे की एक्शन-थ्रिलर फिल्म

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'थानल' है. ओटीटी की दुनिया में इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है. जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में 'थानल' छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया है. पढ़िए पूरी खबर

10:01 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: विवेक ओबेरॉय ने ठुकराया सोनम वांगचुक से जुड़ा सवाल

सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे हैं. वहीं जब इस मुद्दे से जुड़ा सवाल विवेक ओबेरॉय से पूछा गया तो उन्होंने इसे टाल दिया और कहा कि मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं. सोशल मीडिया पर विवेक ओबेरॉय को काफी ट्रोल किया जा रहा है.

09:35 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर छाया 'लाफ्टर शेफ्स'

जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर 'लाफ्टर शेफ्स' छाया हुआ है. सोशल मीडिया पर भी ये शो काफी वायरल हो रहा है. इस शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर फैंस भी इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं.

08:58 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 में शॉकिंग एविक्शन, इस स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता!

रिपोर्ट्स के अनुसार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से योगेश रावत इस हफ्ते एविक्ट हो सकते हैं. सोशल मीडिया के फैन पेज BB Insider Hq के मुताबिक योगेश रावत शो से बाहर होने जा रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:37 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धमाल 4' ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14% रही. वहीं शोज की बात करें तो 7वें दिन फिल्म के शोज 11,006 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 'धमाल 4' का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 132.74 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:50 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: परेश रावल ने क्यों छोड़ी 'हेरा फेरी 3'? खुद किया रिवील

विक्की लालवानी से बातचीत करते हुए एक्टर ने आगे कहा कि अगर मैं ये फिल्म करता तो मुझे फिरोज नाडियाडवाला से परमिशन लेनी पड़ती. क्योंकि वो ही 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के मालिक हैं. इसलिए जब तक मुझे उनसे कोई मंजूरी नहीं मिलती, तब तक मैं कोई कमिटमेंट नहीं दे सकता था. पढ़िए पूरी खबर

07:18 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: रवि किशन का बर्थडे

रवि किशन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. भोजपुरी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले रवि किशन आज राजनीति में भी हाथ आजमा रहे हैं. रवि किशन गोरखपुर के MP हैं. वहीं हाल ही में एक्टर को प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में भी देखा गया था. इस शो में रवि किशन अपनी बेटी रीवा के साथ नजर आए. हालांकि इस शो में रवि किशन गेस्ट बनकर ही गए थे.

06:50 (IST) 17 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सोनाक्षी सिन्हा के बाद सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आईं 'दंगल गर्ल'

भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को बॉलीवुड सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है. सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख ने भी सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है. एक्ट्रेस ने अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की कुछ फोटोज को शेयर करते हुए उनके लिए स्पेशल कैप्शन लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा कि अब 19 दिन बीत चुके हैं. हम तब तक इंतजार नहीं कर सकते जब तक बहुत देर न हो जाए. सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति, जिन्होंने इस देश के लिए इतना कुछ किया है उन्हें अपनी बात सुनाने के लिए अपने स्वास्थ्य को जोखिम में नहीं डालना चाहिए. सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

Entertainment News: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने 41 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है. इस बात की जानकारी जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘और आखिरकार हमारे सितारे मिल ही गए… इस कैप्शन के साथ उन्होंने अपने पति विलियम इश्माएल को टैग भी किया है.

प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से की थी. इस फिल्म के बाद से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में छा गई थीं. वहीं आज एक्ट्रेस एक ग्लोबल स्टार हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी तहलका मचा रही हैं. फिलहाल एक्ट्रेस एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल 4’ का बड़ा धमाका! 8 दिनों में 100 करोड़ किए पार; जानें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धमाल 4’ 8वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. वहीं फिल्म के शोज 8,158 रहे. भारत में ‘धमाल 4’ ने अब तक 101.35 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. ‘धमाल 4’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.85 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 139.60 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 150 करोड़ पहुंचने वाला है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola