IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजह

आगामी 22 अक्टूबर से भारत का न्यूजीलैंड दौरा शुरू होगा. जसप्रीत बुमराह शायद वहां पर वनडे टीम का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. उनके चयन को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Jasprit Bumrah

बुमराह को लेकर आया बड़ा अपडेट (Photo: ANI)

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम की गेंदबाजी मौजूदा समय में पूरी तरह से जसप्रीत बुमराह के ऊपर निर्भर है. पिछले कुछ समय से उन्हें इंजरी के कारण भी काफी नुकसान सहना पड़ा है. मैनेजमेंट अब उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है. मैनेजमेंट उन्हें बड़े मुकाबलों ही टीम में रखना चाहता है. खैर अब बुमराह को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है. भारत का 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरा शुरू होगा. कहा गया है कि वो इस दौरे में सिर्फ एक ही फॉर्मेट में नज़र आएंगे. वनडे मैचों के लिए शायद वो उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं.

विज्ञापन

टेस्ट मैचों के लिए होगा बुमराह का चयन

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौर पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. टी20 के लिए टीम का चयन कर दिया गया है. टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है. जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. सभी को लगता है कि बुमराह का चयन वनडे और टेस्ट के लिए होगा. हालांकि मैनेजमेंट का प्लान कुछ और है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक मैनेजमेंट चाहता है कि बुमराह सिर्फ टेस्ट पर फोकस करें. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बुमराह इंडिया ए के लिए खेल सकते हैं. बीसीसीआई ने दो मैचों के लिए इंडिया ए की टीम का ऐलान कर दिया है. तीसरे मुकाबले के लिए टीम का चयन अभी नहीं किया गया है. इस मुकाबले में बुमराह खेल सकते हैं.

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, “जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट हैं. लेकिन एक लंबे दौर पर उनकी प्राथमिकता तय करना जरूरी है. आगामी टेस्ट सीरीज बहुत अहम है. इस वजह से बुमराह से पहले वनडे में मेहनत कराना और फिर टेस्ट मैच पर फोकस करना बिल्कुल भी सही नहीं होगा. मैनेजमेंट चाहता है कि वो रेड बॉल क्रिकेट पर ही फोकस करें. वो टीम इंडिया की गेंदबाजी आक्रमण को लीड करते हैं. इस वजह से प्राथमिकता ये है कि वो पूरी तरह से फिट और टेस्ट के लिए तैयार रहें.”

ये भी पढ़ें: क्या भारत-वेस्टइंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप सिंह? संजू सैमसन का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह का करियर

जसप्रीत बुमराह का करियर अभी तक बढ़िया रहा है. वो लंबे समय से टीम इंडिया के लिए अपनी सेवा दे रहे हैं. उन्होंने भारत को बड़े मैचों अपनी तगड़ी गेंदबाजी से जीत दिलाई है. बुमराह 52 टेस्ट मैचों में अब तक 234 विकेट ले चुके हैं. उनके नाम 91 वनडे मैचों में 151 विकेट दर्ज हैं. टी20 में भी उन्होंने गेंदबाजी से खूब बवाल मचाया है. वो 100 मैचों में 126 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. तीनों फॉर्मेट में उनकी इकॉनमी भी काफी बेहतरीन अभी तक रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ