---विज्ञापन---

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल पर विवेक ओबरॉय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं अभिनेता हूं, नेता…’

Vivek Oberoi on Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल की खबर पूरे देश में हड़कंप मचाए हुए है. इसी बीच विवेक ओबेरॉय ने अपना सीधा रुख अपनाते हुए इस विषय पर अपनी खास टिप्पणी दी है. आइए जानते हैं.

---विज्ञापन---

Sonam Wangchuk Jantar Mantar Protest: सोनम वांगचुक, लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वे शिक्षा व्यवस्था में हो रही गड़बड़ियों और लद्दाख के मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं. इस भूख हड़ताल ने पूरे देश का ध्यान खींचा है. कई लोग इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी.

यह भी पढ़ें: Top 5 Highest Grossing Movies: थिएटर के बाद OTT पर छाईं ये 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, घर बैठे वीकेंड पर करें बिंज वॉच

---विज्ञापन---

विवेक ओबरॉय का बयान

विवेक ओबरॉय ने कहा, ‘मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं हूं. इसीलिए मैं राजनीतिक चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता.’ उन्होंने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर अपनी कोई विशेष टिप्पणी नहीं दी. विवेक ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति में नहीं पड़ना चाहते. इस बयान से कई लोगों में चर्चा शुरू हो गई. कुछ लोग इसे सही मान रहे हैं तो कुछ इसे कमजोर रुख बता रहे हैं.

राजनीति को देखने और दूर से सीखने की बात

विवेक ने अपने इस बयान को और मजबूत करने के लिए कहा कि वे राजनीतिक मामलों में गहराई से नहीं उतरते बल्कि चीज़ों को केवल एक जागरूक नागरिक की तरह देखते और सीखते हैं. अपनी बात आगे बढ़ाते हुए अभिनेता ने कहा, ‘एक स्वस्थ लोकतंत्र में हर आवाज को अपनी जगह मिलती है. अगर लोगों ने अपनी आवाज व्यक्त की है, तो यह एक हेल्दी डेमोक्रेसी का साइन है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ravi Kishan के 5 सुपरहिट भोजपुरी गाने, जिन्हें Youtube पर मिले लाखों व्यूज; क्या आपने सुने?

प्रोटेस्ट की वर्तमान स्थिति क्या है?

जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षक सोनम वांगचुक अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं. उनके इस विरोध प्रदर्शन को शिक्षा सुधारों और NEET परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है. भूख हड़ताल को लेकर आज उनका 20वां दिन है. डॉक्टरों ने वांगचुक की लगातार गिरती सेहत और ऑर्गन फेल्योर के खतरे को लेकर चेतावनी भी जारी की है. लोग उनके गिरते स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 2 घंटे की एक्शन-थ्रिलर ने JioHotstar पर मचाया तहलका! रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा

First published on: Jul 17, 2026 12:56 PM

End of Article

About the Author

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola