मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने 19 जुलाई 2026 को अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर विलियम इश्माएल संग शादी रचा ली है? एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जेनिफर अपनी वेडिंग गाउन को सेलेक्ट करते हुए और ट्राई करते हुए नजर आ रही है. आपको बता दें कि यह शादी एक्ट्रेस की दूसरी शादी है. इससे पहले एक्ट्रेस ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी रचाई थी. लेकिन एक्ट्रेस का दो साल के अंदर ही तलाक हो गया था.
जेनिफर विंगेट का ब्राइडल लुक हुआ वायरल
इस वायरल फोटो वीडियो में देखा जा सकता है कि जेनिफर ने ‘कार्लियो फैशन’ का डिजाईन किया गया ब्राइडल गाउन पहना है. इस ड्रेस में वो काफी प्यारी लग रही है. इसे गाउन को पहनकर अपने लिए वो कपड़े को फाइनल करती हुई नजर आ रही है. वहीं दूसरा वीडियो देखा जाए, तो इसमें गाउन के ऊपरी भाग में बारीकी से काम किया गया है. इस गाउन में उनका लुक काफी शानदार लग रहा है. इतना ही नहीं जेनिफर ने अपने गाउन को ट्रायल फिटिंग के दौरान पहन कर चेक भी किया है. इस ड्रेस में हाथ से नाजुक बीडवर्क और बारीक कढ़ाई भी की गई है.
कौन है विलियम इश्माएल?
टीवी की मशहूर अदाकारा में से एक जेनिफर विंगेट है. इनका खुमार दर्शकों के सिर चढ़ा रहता है. हालांकि, उनकी दूसरी शादी की खबर सुनने के बाद फैंस यह जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस ने किसे अपना जीवन साथी चुना है. बता दें कि जेनिफर ने विलियम इश्माएल से की है, जो सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं. विलियम सिंगापुर में रहते हैं. इतना ही नहीं दोनों कब और कैसे मिली इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस बारे में जेनिफर ने भी कभी कुछ साफ-साफ नहीं बताया है. इतना ही नहीं दोनों ने शादी कर ली है अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं हैं. हालांकि, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.