'अलमारी अपने आप खुलती…', गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने सुनाया किस्सा

Salman Khan Koffee With Karan Season 9: सलमान खान करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में नजर आए. इस दौरान एक्टर ने अपनी लाइफ से जुड़े कईं किस्से शेयर किया. एक्टर ने बताया कि उनके कमरे में अजीबो-गरीब हरकतें देखने को मिलती थी और उन्होंने किसी की मौजूदगी भी महसूस की.

salman khan koffee with karan season 9

सलमान खान ने 'कॉफी विद करण 9' में सुनाया पुराना किस्सा (Pic Credit- Screengrab)

Salman Khan Koffee With Karan Season 9: फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ शुरू हो गया है. शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान नजर आए. करण जौहर के चैट शो में बॉलीवुड स्टार सलमान खान चिल मूड में दिखे. अपनी लाइफ से जुड़े किस्सों के साथ-साथ एक्टर करण जौहर के साथ मजाक भी करते दिखाई दिए. इसी दौरान सलमान खान ने एक ऐसा किस्सा रिवील किया, जिसे सुनकर करण जौहर भी हैरान रह गए. बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके कमरे पैरानॉर्मल एक्टिविटी देखने को मिलती थी. चलिए आपको भी सलमान खान के इस किस्से के बारे में डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन

एक्टर ने सुनाया किस्सा

सलमान खान ने करण जौहर के शो में बातों-बातों में बताया कि गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके कमरे में अजीबो-गरीब हरकतें होती थीं. अपने आप लाइटें बंद हो जाती थीं और अलमारी भी अपने आप ही खुल जाती थीं. हालांकि एक्टर ने इस बात का खुलासा भी किया कि इनसे कभी उन्हें डर नहीं लगा. दरअसल करण जौहर ने सलमान खान के घर को याद करते हुए कहा कि जब मैं ‘कुछ-कुछ होता है’ की कहानी सुनाने के लिए आपके घर आया था तो मुझे याद है कि आपके घर में सब साथ में रहते थे. उस दौरान भी घर में अरबाज, सोहेल, सलमा आंटी और सलीम अंकल सभी थे.

विज्ञापन

एक्टर का कमरा था हॉन्टेड?

करण जौहर ने आगे कहा कि जब मैंने आपका कमरा देखा तो मैं हैरान रह गया था. क्योंकि आपका कमरा काफी छोटा था और उसमें बस एक क्लोजेट, एक अलमारी और एक बैड ही था. मैं हैरान रह गया था कि ये सलमान खान का कमरा है. इस पर सलमान खान ने करण जौहर को एक किस्सा सुनाया. एक्टर ने फिल्ममेकर को टोकते हुए कहा, ‘मैं उस कमरे में अकेला नहीं था, मुझे किसी और की मौजदूगी भी उस कमरे में महसूस होती थी. मैंने कभी देखा नहीं, बस सुना और महसूस किया है.’

विज्ञापन

करण जौहर भी हुए हैरान

एक्टर ने आगे कहा, ‘जब भी मैं कमरे से बाहर आता था तो अपने आप ही म्यूजिक बजने लगता था, अलमारी अपने आप खुलने लगती थी और लाइटें भी टिमटिमाने लगती थीं. एक बार मैं बाथरूम में था और मुझे ऐसा लगा कि बाहर कमरे में कोई अलमारी में कुछ कर रहा है.’ एक्टर का ये किस्सा सुनकर करण जौहर भी चौंक गए. इस पर उन्होंने सलमान खान से पूछा कि क्या आपको लगता है कि वहां कोई भूत-प्रेत है? इस पर सलमान खान ने कहा कि नहीं, बस मुझे किसी कि मौजूदगी महसूस हुआ करती थी.’ सलमान खान ने ये भी कहा कि लेकिन मुझे कभी हर्ट नहीं किया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ