'मुझे छोड़कर शादी कर ली…', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल? 'कॉफी विद करण 9' में किया खुलासा

Salman Khan Koffee With Karan 9: करण जौहर के ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आए. सलमान खान का फनी अंदाज काफी वायरल हो रहा है. इस दौरान सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में कुछ ऐसा बोल दिया कि चारों तरफ इसी की चर्चा हो रही है.

Salman Khan Koffee With Karan 9

'कॉफी विद करण 9' में मजाकिया अंदाज में नजर आए सलमान खान (Pic Credit- Jiohotstar)

Salman Khan Koffee With Karan 9: बॉलीवुड स्टार सलमान खान करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के पहले एपिसोड में नजर आए. इस दौरान सलमान खान मजेदार अंदाज में दिखाई दिए. करण जौहर के शो में सलमान खान ने अपनी लाइफ के मजेदार किस्से रिवील किए. वहीं सलमान खान के साथ शो में उनकी अजीज दोस्त करिश्मा कपूर भी नजर आईं. करिश्मा कपूर के साथ सलमान खान की दोस्ती बॉलीवुड में काफी फेमस है और दोनों कई फिल्मों में साथ भी दिखाई दे चुके हैं. वहीं अब करण जौहर के शो में भी दोनों के बीच दोस्ती देखने को मिली और दोनों एक-दूसरे की टांग खींचते नजर आए. सलमान खान ने इस दौरान करिश्मा कपूर संग अपने रिश्ते पर भी बात की.

विज्ञापन

करिश्मा संग की 11 फिल्में

करिश्मा कपूर और सलमान खान ने साथ में 11 फिल्में की हैं. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद करण के शो में किया. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि हम 2 फिल्में एक-साथ शूट कर रहे होते थे और हमारे बैग्स भी हमेशा तैयार ही रहते थे. जब भी शूटिंग से कॉल आता था हम लोग तुरंत चले जाते थे. वहीं इस दौरान करण जौहर ने कहा कि जब दो लोग इंडस्ट्री में कई फिल्मों में साथ काम कर रहे होते हैं तो उन दोनों में नजदीकियां भी देखने को मिलती हैं. इस पर करिश्मा कपूर ने कहा कि लेकिन हमारी दोस्ती वाकई बहुत गहरी थी और वो भी बिना प्यार के.

विज्ञापन

करिश्मा संग रिश्ते पर क्या बोले सलमान खान?

करिश्मा कपूर के बयान पर सलमान खान मजेदार रिएक्शन देते नजर आए. सलमान खान ने करिश्मा कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में फनी अंदाज में बात करते हुए कहा, ‘ये झूठ बोल रही है. हमारा अफेयर था. इन्होंने मुझे छोड़कर शादी कर ली और फिर मेरा दिल टूट गया.’ इस पर करिश्मा कपूर बोलती हैं, ‘ये क्या बोल रहे हैं. ये हमेशा ही ऐसा करते हैं. बकवास कर रहे हैं. ये सिर्फ बाकी लोगों को कंटेंट दे रहे हैं.’ अब सोशल मीडिया पर सलमान खान और करिश्मा कपूर का ये फनी अंदाज काफी वायरल हो रहा है और फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

कैसे हुई थी दोनों की दोस्ती?

सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर की दोस्ती कैसे हुई, इस पर भी एक्ट्रेस ने बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि इनकी ‘मैंने प्यार किया’ आई और हर जगह इनका ही क्रेज था. जब मैं 16 साल की थी तो मैं सरोज खान के यहां डांस सीख रही थी. तभी सलमान खान वहां आए और ये उस टाइम पर ‘बागी’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. तब इन्होंने मुझसे पूछा कि तुम डब्बू अंकल की बेटी हो ना. आप कड़ी मेहनत कर रही हो. फिर इसके बाद सलमान ने मुझे चॉकलेट दी और ऐसे हम दोनों की दोस्ती हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ