2 घंटे की एक्शन-थ्रिलर ने JioHotstar पर मचाया तहलका! रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को भी छोड़ा पीछे
JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार पर 2 घंटे की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म ट्रेंड कर रही है.

JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसने रिलीज होते ही जियोहॉटस्टार पर कब्जा कर लिया है. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के थ्रिलर सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है.
जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म
2 / 6जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'थानल' है. ओटीटी की दुनिया में इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है. जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में 'थानल' छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया है.
फिल्म की कहानी
3 / 6'थानल' की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक पुलिस वाले के इर्द-गिर्द घूमती है. जो दूसरे पुलिस वालों के अत्याचारों से बदला लेने के लिए निकल पड़ता है. इस दौरान उसकी लाइफ में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. साथ ही कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी में कई बड़े खुलासे होते हैं.
क्लाइमैक्स में छिपा सस्पेंस
4 / 62 घंटे की इस फिल्म में आपको थ्रिलर सीन्स के साथ-साथ सस्पेंस से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. पुलिस और अपराधियों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा हुआ है. क्लाइमैक्स की कहानी को जानने के लिए आपको ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर देखनी होगी.
फिल्म की स्टारकास्ट
5 / 6फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अथर्व, अश्विन काकुमानु और लावण्या त्रिपाठी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग ने फैंस को खूब एंटरटेन किया. ये ही वजह है कि ये फिल्म जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. फिल्म को रवींद्र माधव ने बड़े ही खूबसूरती से डायरेक्ट किया है.
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
6 / 6जियोहॉटस्टार पर इस फिल्म ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों और सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें 'रिजॉर्ट', 'धुरंधर', 'हाउस ऑफ ड्रैगन' और 'ईशा' जैसी फिल्में शामिल हैं. टॉप 10 की लिस्ट में 'थानल' छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.3 है.