'जेल ने मुझे बहुत कुछ…', संजय दत्त ने शेयर किया जिंदगी का सबसे बड़ा सबक

बॉलीवुड के खलनायक यानी संजय दत्त ने अपने जेल के अनुभव को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कांस्टेबल ने उन्हें क्षमा की शक्ति सिखाई थी. यह ऐसा सबक है जिसने उनके जीवन को बदल कर रख दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt ने 5 साल जेल की सजा काटी

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त ने कई सारी फिल्मों में काम किया है. उनका किरदार दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आता है. लेकिन आज हम आपको उनके निजी जीवन के बारे में बताएंगे. साल 1993 में बॉम्बे (अब मुंबई) ने उन्हें बम धमाकों के सिलसिले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी. दरअसल, उन पर अवैध रूप से हथियार रखने का आरोप लगा था. संजय दत्त ने अपनी जेल की सजा को किस्तों में काटा है. हालांकि, अब संजय दत्त ने अपने जेल में बिताए जीवन के बारे में खुलकर बात की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय दत्त ने जेल में बिताए दिनों को किया याद

संजय दत्त ने जेल में बिताए जीवन के बारे में बात करते हुए कहा, कि उन्होंने अपने अहंकार को कैसे तोड़ा और बिना जिम के अपने शरीर को फिट रखने के बारे में सिखाया गया. दरअसल, हाल ही में संजय दत्त ने AIG हॉस्पिटल्स के डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी से बात करते हुए इसका खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि उन्होंने कैसे क्षमा के महत्व को सिखा है. इस दौरान डॉ. रेड्डी ने भी कहा कि ‘क्षमा करें’ और ‘धन्यवाद’ दो ऐसी चीजे है, जो लोगों के जीवन का काफी अहम हिस्सा होता है. लेकिन आज कल हम अपनी लाइफ में इस चीज का यूज करना भूल जाते हैं.

विज्ञापन

संजय दत्त ने जेल में सीखा जीवन का सबक

संजय दत्त ने जेल में बिताए अपने समय को याद करते हुए कहा कि मैंने जेल में रहते हुए काफी कुछ सीखा है. मैंने लोगों को क्षमा करना सीखा है. यह बात मुझे एक कांस्टेबल ने सिखाया है. कांस्टेबल ने मुझसे कहा कि की जीवन में लोगों को माफ करना सीखो और तुम अपने जीवन में और ज्यादा कामयाब होंगे. हालांकि, संजय दत्त ने यह भी माना है कि ‘लेकिन ऐसा करना काफी मुश्किल है’. इस पर बात करते हुए कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण बात हैं. इतना ही नहीं संजय दत्त ने मैं एक अच्छा पिता हूं,और मैं कैंसर से लड़ने वाला योद्धा हूं. संजय दत्त ने कहा कि मेरे पिता का हाथ सुनील दत्त मेरे ऊपर है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ