Jailer 2 Box Office Prediction: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! पहले दिन टूटेंगे इन फिल्मों के रिकॉर्ड?
साउथ के मशहूर एक्टर रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की प्रीडिक्शन भी सामने आ गई है. यह मूवी साल 2023 में आई मूवी जेलर का सीक्वल है.
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! (PIC- Sun Neo TV, Youtube)
Jailer 2 Box Office Prediction: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. रजनीकांत की इस मूवी का निर्देशन नेलसन दिलीप कुमार ने किया है. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का कैमियो भी देखने को मिलने वाला है. इतना ही नहीं फिल्म में मोहनलाल, विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन और विद्या बालन जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं.
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस मूवी में प्री सेल्स में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. हालांकि, उम्मीद यह की जा रही है कि यह मूवी बड़े बजट के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग कर सकती है.
विज्ञापन
‘जेलर 2’ ने दुनियाभर में एडवांस बुकिंग छापे इतने करोड़
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 अक्टूबर को शुरू कर दी गई थी. इस मूवी ने 14 अक्टूबर बुधवार की सुबह तक दुनियाभर में एडवांस बुकिंग में 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. लेकिन रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को हिंदी डब में कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है.
‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन का दिखेगा कैमियो
आपको बता दें कि इस फिल्म में कई इंडस्ट्री के कलाकार मौजूद हैं, जिसकी वजह से इस मूवी को काफी पैन इंडिया पसंद किया जा सकता है. फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन का कैमियो देखने को मिलने वाला है. इस मूवी की रिलीज में अब सिर्फ एक ही दिन बचे हैं. इस मूवी ने एडवांस बुकिंग ग्रॉस कलेक्शन में 27 करोड़ छाप डाले हैं, जिसके बाद यह फिल्म रजनीकांत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी. बता दें कि 65 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ का नाम शामिल है.
विज्ञापन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने अनब्लॉक सीटों के साथ 28.43 करोड़ रुपये और ब्लॉक सीटों के साथ 32.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. एक्टर फिल्म जेलर 2 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फैंस की एक्साइटमेंट को देखकर ऐसा लग रहा है यह मूवी बड़े पर्दे पर काफी जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है. फिल्म कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंटJailer 2 Box Office Prediction: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! पहले दिन टूटेंगे इन फिल्मों के रिकॉर्ड?