सलमान के बाद निशाने पर आमिर खान? धमकी भरे वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

Aamir Khan Recieves Threats: आमिर खान से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर को धमकी दी गई है. आमिर खान से जुड़े इस धमकी भरे वायरल पोस्ट ने फैंस को भी चिंता में डाल दिया है.

Aamir Khan Recieves Threats

Aamir Khan Recieves Threats: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो कथित तौर पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान के बाद आमिर खान को धमकी दी गई है. इस वायरल पोस्ट को लॉरेंस गैंग के नाम से जोड़ा जा रहा है. खबरों के मुताबिक आमिर खान को लव जिहाद के आरोप पर धमकी दी गई है. इस खबर से आमिर खान के फैंस भी चिंता में आ गए हैं.

विज्ञापन

आमिर खान को मिली धमकी

आमिर खान को धमकी मिलने की खबर से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार धमकी से भरा जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है, जिसके बाद फैंस की टेंशन बढ़ गई है. वायरल पोस्ट में आमिर खान पर लव जिहाद के आरोप लगाए गए हैं. जिसके बाद से ही आमिर खान को निशाना बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

वायरल पोस्ट में क्या लिखा?

रिपोर्ट्स के अनुसार पोस्ट में लिखा है, ‘जय श्री राम. मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लारेंस बिश्नोई गैंग) हूं. हम सनातन धर्म और देश के खिलाफ होने वाली किसी भी गलत गतिविधि का विरोध करते हैं. आमिर खान जैसे लोग इन गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं. स्टारडम के नाम पर जो भी ऐसी चीजों को बढ़ावा दे रहा है हम इनकी सांसें दबा लेंगे. राजस्थान में मासूम बच्ची के साथ हुई घटना बेहद दुखद है. प्रशासन ने अच्छा काम किया है लेकिन यदि कोई दोषियों को बचाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.’

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

बता दें आमिर खान से पहले सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. वहीं आमिर खान की टीम ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया है. इस वायरल पोस्ट के बाद से जांच एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं. मुंबई पुलिस और साइबर सेल की टीम इस वायरल पोस्ट की जांच में जुटी हैं कि क्या ये पोस्ट रियल है या किसी की शरारत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ