Lock Upp 2 में शॉकिंग एविक्शन, इस स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता! सामने आया नाम

Lock Upp 2 Shocking Eviction: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी शो की खूब तारीफ हो रही है. वहीं शो में एक शॉकिंग एविक्शन होने वाला है. स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का नाम सामने आ रहा है.

Lock Upp 2 Shocking Eviction

Lock Upp 2 Shocking Eviction: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो में हुए मिड वीक एविक्शन में माधुरी जैन ग्रोवर शो से एविक्ट हो गईं. वहीं अब इस हफ्ते होने जा रहे एविक्शन का एक बड़ा अपडेट सामने आया है. नॉमिनेटेड सदस्यों में से इस हफ्ते एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का पत्ता कटने जा रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं. चलिए जानते हैं आखिर इस हफ्ते कौन शो से एविक्ट होने जा रहा है.

विज्ञापन

‘लॉक अप 2’ के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

‘लॉक अप 2’ से एविक्ट होने के लिए इस हफ्ते 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें आकांक्षा चमोला, हरशद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, योगेश रावत और सूफी मोतीवाला शामिल हैं. बता दें पहले इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में राम कपूर का नाम भी शामिल था. लेकिन हाल ही में हुए टास्क में श्रेया कालरा ने राम कपूर को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर लिया है. अब सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर ‘लॉक अप 2’ से खत्म होता दिखाई देगा.

विज्ञापन

इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता

रिपोर्ट्स के अनुसार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से योगेश रावत इस हफ्ते एविक्ट हो सकते हैं. सोशल मीडिया के फैन पेज BB Insider Hq के मुताबिक योगेश रावत शो से बाहर होने जा रहे हैं. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक योगेश रावत को सीक्रेट रूम में भी नहीं रखा जाएगा और ना ही उन्हें वापस आपने का मौका दिया जाएगा. इसके साथ ही योगेश रावत की री-एंट्री भी नहीं होगी. योगेश रावत का ‘लॉक अप 2’ का विनर बनने का सपना टूटने वाला है.

विज्ञापन

फैंस भी हुए शॉक्ड

योगेश रावत के एविक्शन की खबर से उनके फैंस भी शॉक्ड हैं. वहीं योगेश के गेम की बात करें तो शो में योगेश अच्छा गेम खेल रहे हैं और ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में मिड वीक एविक्शन में माधुरी जैन ग्रोवर के साथ आकांक्षा चौधरी को भी शो से एविक्ट किया गया था, लेकिन इसके बाद ट्विस्ट देखने को मिला और आकांक्षा चौधरी को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया. जल्द ही आकांक्षा की भी ‘लॉक अप’ में एंट्री देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ