क्या भारत-वेस्टइंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप सिंह? संजू सैमसन का बड़ा खुलासा

भारत को चौथे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. एक बुरी खबर वहां से सामने आई. अर्शदीप के बाएं कंधे में चोट लग गई. अब उनका अगले मैच में खेलने पर संशय पैदा हो गया है. संजू सैमसन ने उन्हें लेकर बड़ा अपडेट फैंस को दिया है.

Arshdeep Singh

अर्शदीप की चोट पर आया अपडेट (Photo: ANI)

Sanju Samson Provide Update On Arshdeep Singh: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. चार मुकाबले हो चुके हैं. सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. अब पांचवां और अंतिम मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. सीरीज में अभी तक सभी मुकाबले हाई-स्कोरिंग वाले रहे हैं. विंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की खूब धुनाई है. सबसे बड़ी बात है कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इंजरी आ गई है. टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. अब उनका पांचवें मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है. ऐसा हुआ तो फिर भारत को नुकसान होगा. खैर ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अर्शदीप की चोट को लेकर बयान साझा किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

कैसे चोटिल हुए अर्शदीप सिंह?

दसअसल चौथे टीम20 में भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 35 रन चाहिए थे. टीम के पास एक ही विकेट शेष था. शमार जोसेफ के हाथ में गेंद थी. उन्होंने अर्शदीप के ऊपर लगातार बाउंसर से हमला किया. एक गेंद उनके बाएं कंधे में लग गई. वो इसके बाद खेल नहीं पाए. चोट इतनी गंभीर थी कि वो दर्द से कराह रहे थे. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा फैसला लिया. उन्होंने अर्शदीप को रिटायर हर्ट होने के लिए कहा. फिजियो ने तुरंत मैदान पर आकर उनकी जांच की. अर्शदीप के रिटायर होने के बाद भारत की पारी भी खत्म हो गई. जोसेफ अब विवादों में भी आ गए हैं. कई लोगों का कहना है कि जोसेफ का रवैया बिल्कुल भी अच्छा नहीं था. सुनील गावस्कर ने उनकी खूब लताड़ लगाई है.

विज्ञापन

संजू सैमसन ने क्या कहा?

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन ने कई सवालों के जवाब दिए. उनसे अर्शदीप सिंह की चोट को लेकर भी सवाल पूछा गया. संजू ने कहा, ‘अर्शदीप सिंह अपने कंधे पर लगातार बर्फ लगा रहे हैं. उम्मीद है कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे. उन्हें काफी तेज गेंद लगी है. वो जल्दी उबर जाएंगे. मुझे इसकी पूरी उम्मीद है.’ वैसे BCCI की तरफ से अभी तक अर्शदीप की चोट को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. सैमसन की बातों से कुछ हद तक लग रहा है कि अर्शदीप शायद जल्दी फिट हो जाएंगे. वो पांचवां और आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं.

विज्ञापन

कब होगा पांचवां मैच?

भारत और विंडीज के बीच पांचवां मुकाबला 17 अक्टूबर (शनिवार) को बेंगलुरु में होगा. अर्शदीप सिंह के पास ज्यादा समय नहीं है. उन्हें जल्द से जल्द सही होना होगा. टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी कमजोर है. ऐसे में अर्शदीप बाहर हो जाएंगे तो बेड़ागर्क हो जाएगा. अर्शदीप अगर समय पर फिट नहीं होते हैं, तो टमैनेजमेंट को उनका विकल्प भी ढूंढना पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ