Jailer 2 Starcast: रजनीकांत संग 'जेलर 2' में इन 6 सितारों का दिखा स्वैग, 2 ने तो कैमियो से मचाया धमाल
Jailer 2 Cast: रजनीकांत की एक्शन फिल्म 'जेलर 2' को सोशल मीडिया पर ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ और भी सितारे फुल एक्शन अवतार में दिखाई दिए. चलिए जानते हैं फिल्म में कौन-कौन से सितारे हैं.

Jailer 2 Cast: रजनीकांत की 'जेलर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म की स्टारकास्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ और भी सितारे फुल स्वैग वाले अंदाज में नजर आए. हालांकि इन सितारों का लुक ट्रेलर में भी देखने को मिला था. वहीं फिल्म में 2 बड़े सितारों का कैमियो भी देखने को मिला. चलिए फिल्म की स्टारकास्ट पर एक नजर डालते हैं.
मिथुन चक्रवर्ती
2 / 6रजनीकांत की 'जेलर 2' में मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में भी मिथुन चक्रवर्ती की झलक देखने को मिली थी. इसके बाद से ही फैंस उन्हें फिल्म में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. वहीं अब फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर मिथुन चक्रवर्ती के लुक और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.
विद्या बालन
3 / 6विद्या बालन भी रजनीकांत की 'जेलर 2' में नजर आ रही हैं. छोटे बालों में साड़ी पहने हुए विद्या बालन के लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है. वहीं फिल्म में विद्या बालन का स्वैग भी देखने को मिला, जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. रजनीकांत के साथ विद्या बालन के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. हालांकि विद्या बालन का लुक फिल्म के ट्रेलर में भी रिवील कर दिया गया था. वहीं अब फिल्म में विद्या बालन ने साबित कर दिखाया है कि वो किसी भी तरह के किरदार को बखूबी निभाती हैं.
मोहनलाल
4 / 6साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का भी 'जेलर 2' में एक्शन अवतार देखने को मिला. रजनीकांत के साथ मोहनलाल को फिल्म में देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आए. सोशल मीडिया पर मोहनलाल का ये लुक काफी वायरल हो रहा है. मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन के साथ-साथ मोहनलाल भी फिल्म के ट्रेलर में नजर आए थे, वहीं अब बड़े पर्दे पर एक्टर ने हर किसी का दिल जीत लिया.
जैकी श्रॉफ
5 / 6जैकी श्रॉफ को रजनीकांत की 'जेलर' में भी देखा गया था. वहीं अब 'जेलर 2' में जैकी श्रॉफ का धांसू अंदाज फैंस को एक बार फिर देखने को मिला. जैकी श्रॉफ के फैंस को एक्टर का अंदाज काफी पसंद आया. पहले पार्ट में फैंस ने एक्टर के किरदार पर जितना प्यार लुटाया था, वहीं अब दूसरे पार्ट में भी जैकी श्रॉफ के फैंस उनके किरदार पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन का कैमियो
6 / 6रजनीकांत की 'जेलर 2' में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी मिला. फिल्म में एक नहीं बल्कि 2 बड़े सितारों का कैमियो देखने को मिला. बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन भी फिल्म में नजर आए. वहीं साउथ स्टार विजय सेतुपति भी अहम भूमिका निभाते हुए फिल्म में दिखाई दिए. इन दोनों सितारों के कैमियो ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों की खूब तारीफ की जा रही है.