Paresh Rawal ने क्यों छोड़ी Hera Pheri 3? 'भूत बंगला' फेम एक्टर ने किया रिवील; बताई असली वजह

परेश रावल ने हाल ही में ‘हेरा फेरी 3’ से किनारा करने की असली वजह रिवील की है. वहीं एक्टर ने अक्षय कुमार के 25 करोड़ वाले लीगल नोटिस भेजने पर भी खुलकर बात की. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.

paresh rawal
विज्ञापन

Paresh Rawal: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ कानूनी पचड़े में फंसी हुई है. एक्टर ने ये भी बताया था कि फिलहाल फिल्म पर रोक लगा दी गई है. वहीं परेश रावल ने भी इस फिल्म से किनारा कर लिया है. अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में परेश रावल ने फिल्म से अलग होने पर खुलकर बात की है. साथ ही परेश रावल ने ये भी बताया कि आखिर उन्होंने फिल्म से किनारा क्यों किया है. चलिए जानते हैं परेश रावल ने फिल्म छोड़ने पर क्या कुछ कहा.

परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ विवाद पर की बात

दरअसल हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से किनारा कर लिया है. इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने ये फैसला अक्षय कुमार की वजह से लिया है. वहीं अब परेश रावल ने अपने हालिया इंटरव्यू में क्लियर कर दिया है कि उन्होंने अक्षय कुमार की वजह से फिल्म नहीं छोड़ी है. बल्कि मैंने कॉन्ट्रैक्चुअल ऑब्लिगेशंस से वजह इस फिल्म से किनारा किया है.

विज्ञापन

क्या बोले एक्टर?

विक्की लालवानी से बातचीत करते हुए एक्टर ने आगे कहा कि अगर मैं ये फिल्म करता तो मुझे फिरोज नाडियाडवाला से परमिशन लेनी पड़ती. क्योंकि वो ही ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के मालिक हैं. इसलिए जब तक मुझे उनसे कोई मंजूरी नहीं मिलती, तब तक मैं कोई कमिटमेंट नहीं दे सकता था. लेकिन कमिटमेंट देने से पहले ही मेरे पास लीगल नोटिस आ गया और मैं सोचने लगा कि मैं कानूनी पचड़ों में क्यों फंस रहा हूं.

25 करोड़ के लीगल नोटिस पर भी की बात

वहीं इस विवाद के बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस, ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ ने परेश रावल को 25 करोड़ का लीगल नोटिस भेज दिया था. इस पर परेश रावल ने कहा कि अक्षय कुमार के साथ मेरे काफी अच्छे रिश्ते हैं. मेरा मानना है कि लीगल नोटिस भेजना एक इमोशनल रिएक्शन था. अक्षय इतना परेशान हो गए होंगे कि उन्हें भी लगने लगा कि परेश तो मेरे अच्छे दोस्त हैं तो वो मुझे ना कैसे बोल सकते हैं, बस लीगल नोटिस भी उसी का एक रिएक्शन था.’

विज्ञापन

ठंडे बस्ते में गई ‘हेरा फेरी 3’?

हालांकि अब परेश रावल और अक्षय कुमार की सुलह हो चुकी है. वहीं अक्षय कुमार भी एक इंटरव्यू में बोल चुके हैं कि फिलहाल ‘हेरा फेरी 3’ ठंडे बस्ते में चली गई है. इसके साथ ही परेश रावल ने भी कहा है कि अगर फ्यूचर में ‘हेरा फेरी 3’ फिर से बनती है तो मैं इस पर विचार करूंगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ