'मैं जीते जी मरना नहीं...', Sunny Deol की 'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर हुआ रिलीज, जानें  सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक?

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का आज यानी 18 जुलाई को दूसरा टीजर जारी किया है, जिसमें सनी पाजी काफी शानदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Batwara 1947

Batwara 1947 कब होगी रिलीज?

Batwara 1947 Teaser 2 release: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का दूसरा टीजर 18 जुलाई 2026 को रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस मूवी में सनी पाजी के साथ मशहूर अदाकारा प्रीति जिंटा और शबाना आजमी अहम किरदार में नजर आने वाली है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के दूसरे टीजर में क्या कुछ खास नजर आया है. इतना ही नहीं हम आपको इस मूवी की रिलीज डेट के बारे में भी बताएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘बंटवारा 1947’ के टीजर में क्या कुछ दिखा?

Batwara 1947 मूवी के दूसरे टीजर की शुरुआत इमोशनल सीन्स की जाती है, जिसमें एक मासूम बच्चे की रोने की आवाज आती है. टीजर में आपको लोगों के साथ हो रहे अत्याचार, मारपीट और आगजनी दिखाया गया है. जब यह टीजर शुरू होता है, तो आपको इसमें अली फजल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा के किरदार को दिखाया जाता है. इसके बाद सनी पाजी का दमदार डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें वो कहते हैं, ‘डर रहा है इंसान… मर रहा है इंसान और मैं जीते जी मरना नहीं चाहता…, वहीं सनी यह भी कहते हुए नजर आते है,  मैं जिंदा हूं और जिंदा होने का सबूत दूंगा… इस डायलॉग के बाद वो दमदार एक्शन करते हुए नजर आते हैं.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘बंटवारा 1947’?

इस मूवी का टीजर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिल्म का दूसरा टीजर वाकई में काफी शानदार नजर आ रहा है. आपको बता दें कि यह मूवी असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ पर आधारित है. इस नाटक में साल 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द के बारे में विस्तार से लिखा गया है, जिसे अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. इस मूवी में ए.आर. रहमान ने म्यूजिक दिया है, तो वहीं जावेद अख्तर ने गाने लिखे हैं. सनी देओल कि Batwara 1947 फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ