Drishyam 3 Box Office Collection: दूसरे हफ्ते भी 'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश

Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. दूसरे हफ्ते भी फिल्म का क्रेज बरकरार है. फिल्म ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन किया. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

drishyam the conclusion collection

'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic Credit- IMDb)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. दूसरे हफ्ते भी फिल्म का क्रेज बरकरार है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और लगातार फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर मेकर्स को करोड़ों से मालामाल कर दिया है. अजय देवगन और जयदीप अहलावत की फिल्म की कहानी की भी खूब तारीफ की जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

फिल्म ने 13वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि 12वें दिन के मुकाबले 13वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब 13वें दिन फिल्म की कमाई में 3.25 करोड़ की गिरावट देखने को मिली. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13वें दिन 10.0% रही. इसके साथ ही फिल्म के शोज 14,717 रहे. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने महज 13 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 328.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 394 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 509 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है और ये ही वजह है कि फिल्म ने महज 13 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन के साथ इस बार जयदीप अहलावत भी नजर आए. जयदीप अहलावत की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस बार फिल्म में कुछ नए सितारे भी देखने को मिले. जयदीप अहलावत के साथ-साथ फिल्म में प्रकाश राज भी मुख्य भूमिका निभाते दिखे. इसके साथ ही सौरभ शुक्ला का भी फिल्म में कैमियो देखने को मिला. साथ ही पुरानी स्टारकास्ट ने भी ऑडियंस का दिल जीता. अजय देवगन के साथ-साथ तब्बू, इशिता दत्ता, श्रिया सरन, मृणाल जाधव और रजत कुमार जैसे पुराने सितारे फैंस को एंटरटेन करते नजर आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ