Bigg Boss 20 Nakul Dhull Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल एविक्ट हो गए हैं. लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने नकुल ढुल के एविक्शन की घोषणा की. हालांकि नकुल ढुल के एविक्शन की खबरें सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो रही थीं, वहीं अब फाइनली बिग बॉस ने भी नकुल के एविक्शन का ऐलान कर दिया. नकुल ढुल के एविक्शन से ‘बिग बॉस 20’ के सभी कंटेस्टेंट्स काफी खुश नजर आए. वहीं नकुल ढुल ने एविक्ट होने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में नकुल ने ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स पर तंज भी कसा है.
‘बिग बॉस 20’ से नकुल ढुल का कटा पत्ता
‘बिग बॉस 20’ में नकुल ढुल और गुल्लू के बीच हुआ झगड़ा चर्चाओं में बना हुआ है. शो में नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई इतनी बढ़ गई कि नकुल ने गुल्लू का गला पकड़ लिया. वहीं नकुल के इस बिहेवियर की वजह से लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने नकुल को घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया. ‘बिग बॉस 20’ में हिंसा करने के लिए नकुल ढुल को बिग बॉस ने एविक्ट कर दिया. वहीं इससे सभी कंटेस्टेंट्स खुश भी हुए. नकुल ने शो से बाहर आने के बाद अब इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो घरवालों पर तंज कसते नजर आ रहे हैं.
नकुल ने शेयर किया पोस्ट
नकुल ढुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो ‘बिग बॉस 20’ के गार्डन एरिया में मौजूद एक बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस फोटो के कैप्शन में नकुल ने लिखा, ‘अपने 2 दिन>>>> उनके 100 दिन.’ इसका मतलब है कि अपने 2 दिन उनके 100 दिनों पर भारी रहे. अब सोशल मीडिया पर नकुल ढुल का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. वहीं नकुल के फैंस उन्हें वापस से शो में देखना चाहते हैं, हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि नकुल ‘बिग बॉस 20’ के घर में दोबारा नजर आएंगे या नहीं.
वीकेंड का वार पर हुई थी एंट्री
बता दें नकुल ढुल की एंट्री बीते वीकेंड का वार के दौरान हुई थी. सलमान खान ने नकुल ढुल को स्टेज पर बुलाकर शो में उनका वेलकम किया था और इसके बाद नकुल ढुल ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस 20’ के घर में एंट्री की थी. नकुल से पहले शो में टीवी के फेमस एक्टर मनीष गोयल भी बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में आए थे. वहीं अब शो से नकुल ढुल का पत्ता साफ हो गया है और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल अभी भी घर में हैं.