40 की उम्र में दुल्हन बनेंगी हुमा कुरैशी? रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने शादी की अफवाहों पर दिया जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह को लेकर लंबे समय से शादी की खबर आ रही है. हालांकि, अब उन्होंने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि हुमा की शादी को लेकर रचित सिंह ने क्या कुछ कहा है.

Huma qureshi

Huma Qureshi की शादी पर रचित सिंह ने दिया जवाब

बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को लेकर चर्चा में बने हुए है. इस मूवी में हुमा के साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी नजर आए हैं. हुमा और रचित ने लंबे समय से डेटिंग की अफवाहें कई महीनों से चल रही है और उनकी शादी की भी अटकलें भी लगाई जा रही है. हाल ही में हुमा कुरैशी ने रचित के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद उनकी शादी की खबरों ने और भी ज्यादा तुल पकड़ लिया है. दोनों लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर खबरों में बनी हुई है. लेकिन अब रचित ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रचित सिंह ने शादी को लेकर क्या बोला?

आपको बता दें कि हुमा कुरैशी और रचित सिंह का नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है. खबर यह भी है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इतना ही नहीं अफवाहें है कि हुमा-रचित जल्द ही शादी करने वाले हैं. लेकिन अब इन अफवाहों के बीच हुमा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह ने खुलकर बात की है.

विज्ञापन

हुमा कुरैशी कौन सी मूवी में नजर आने वाली हैं?

हुमा कुरैशी की शादी को लेकर उठ रहे सवालों पर रचित सिंह ने साफ किया है कि अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है. जिसके बाद इन अफवाहों पर ब्रेक लग गया है. दरअसल, एक बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘पता नहीं कौन है, जो हमारी मेरी शादी कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं सोच रहा हूं मम्मी का नंबर दे दूं. रचित ने आगे कहा कि सब लोग मुझे फोन करके पूछ रहे हैं. हालांकि, ऐसा नहीं हो रहा है. आपको बता दें कि हुमा कुरैशी की अपकमिंग ‘टॉक्सिक’ फिल्म में नजर आने वाली है. 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ