चेन्नई एक्सप्रेस के विलेन का हुआ OTT पर 'खूनी कमबैक', Prime Video पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज

Best Trending Thriller Series: अगर आप कुछ मजेदार थ्रिलर से भरा देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर ये सीरीज तगड़ी ट्रेंड कर रही है. इसमें दिखाए गए सस्पेंस से भरे सीन्स आपको हैरान कर देंगे.

Raktanchal season 3 trending
1 / 6
Raktanchal season 3 trending

सीरीज का तीसरा सीजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. प्राइम वीडियो पर यह सीरीज आपका फुल मनोरंजन करेंगी. वीकेंड पर इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें.  

विज्ञापन

प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिग सीरीज

प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिग सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो पर मजेदार थ्रिलर सीरीज दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसका तीसरा सीजन लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है. ओटीटी पर इसे 6.8 IMDb रेटिंग मिली है. 2020 में इसका पहला सीजन रिलीज हुआ था. अब तीसरा सीजन तहलका मचा रहा है.

विज्ञापन

'वसीम खान' के रूप में खूंखार वापसी

'वसीम खान' के रूप में खूंखार वापसी3 / 6

निकितिन धीर इस सीरीज में पूर्वांचल के कुख्यात और बाहुबली माफिया 'वसीम खान' का मुख्य किरदार निभा रहे हैं. सीजन 3 में उनके किरदार 'वसीम खान' और विरोधी 'विजय सिंह' (क्रांति प्रकाश झा) के बीच की दुश्मनी अपने सबसे खतरनाक और व्यक्तिगत स्तर पर पहुंच चुकी है, जहां दोनों एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं.

प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग

 प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग4 / 6

अमेज़न प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर के एकीकरण (Unification) के बाद, अब यह सीरीज Amazon MX Player पर स्ट्रीम हो रही है. इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि प्राइम वीडियो ऐप या एमएक्स प्लेयर पर इसे दर्शकों के लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया गया है, जिसकी वजह से इसकी व्यूअरशिप तेजी से बढ़ी है और यह टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी और स्टारकास्ट

सीरीज की कहानी और स्टारकास्ट5 / 6

'रक्तांचल' की कहानी 1980 के दशक में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में हुए असली गैंगवार, टेंडर माफिया और राजनीतिक सांठगांठ पर आधारित है. निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा के अलावा इस सीजन में माही गिल, करण पटेल, राजेश कुमार और विक्रम कोचर जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.

वीकेंड पर मजेदार प्लान

वीकेंड पर मजेदार प्लान6 / 6

इस हाई-ऑक्टेन एक्शन और क्राइम ड्रामा सीरीज का निर्देशन रितम श्रीवास्तव ने किया है. इसमें क्रांति प्रकाश से लेकर मिर्जापुर के प्रमोद पाठक और मशहूर कलाकार आशीष विद्यार्थी मिल जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन