'वाह! अब हॉलीवुड भी…', Gal Gadot की फिल्म का ट्रेलर देख फैंस को आई Aishwarya Rai की Jazbaa की याद

गैल गैडोट की मूवी ‘द रनर’ का आज यानी 17 अप्रैल को ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद लोगों को ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘जज्बा’ की याद आ गई है. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहा है.

The Runner

The Runner कब होगी रिलीज?

Gal Gadot की अपकमिंग फिल्म ‘द रनर’ का ट्रेलर आज यानी 17 अप्रैल को रिलीज किया गया है. यह  मूवी लंबे से चर्चा में चल रही है. इस मूवी में एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आने वाली है. यह एक एक्शन-थ्रिलर मूवी है. इस मूवी का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिल्म ‘द रनर’ में डेमियन लुईस और अल्फ्रेड एनोक ने अहम किरदार निभाया है. हालांकि, अब इस मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘द रनर’ का ट्रेलर कब हुआ रिलीज?

Gal Gadot की मच अवेटेड फिल्म द रनर का मेकर्स ने आज यानी 17 जुलाई 2026 को पहला ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है. लेकिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है. दरअसल, ऑडियंस इस मूवी की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म जज्बा (Jazbaa) से हो रही है. यह मूवी साल 2015 में रिलीज की गई थी. आपको बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स ने Gal Gadot की फिल्म द रनर और ऐश्वर्या की मूवी जज्बा में समानताएं ढूंढ निकाली है.  वहीं कई लोग फिल्म को जज्बा का हॉलीवुड वर्जन बता रहे हैं.

विज्ञापन

फैंस ने क्या लिखा?

दरअसल, जब इस मूवी का ट्रेलर का रिलीज हुआ, तो फैंस ने इसकी तुलना ऐश्वर्या राय की फिल्म जज्बा से की है. इस मूवी में ऐश्वर्या ने वकील अनुराधा वर्मा का किरदार निभाया था. सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखा, क्या यह मूवी ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म जज्बा की कॉपी है. वहीं दूसरे ने लिखा, वाह! अब तो हॉलीवुड भी बॉलीवुड को कॉपी करने लगा है. हालांकि, एक और यूजर्स ने ट्रेलर देखने के बाद एक और यूजर्स ने लिखा, ‘हाहाहाहा… फिल्म में कुछ भी नया नहीं है, इससे अच्छा तो मैं ऐश्वर्या की जज्बा देख लूं.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘द रनर’ फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म द रनर का निर्देशन केविन मैकडोनाल्ड ने किया है. फिल्म में गैल गैडोट अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. इस मूवी में गैल गैडोट के साथ डेमियन लुईस, रोरी विल्मोट, अल्फ्रेड एनोक और केंटन लॉयड मॉर्गन ने अहम किरदार निभाया है. ‘द रनर’ 02 सितंबर 2026 को ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ