‘कब जागोगे…’, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर क्या बोले विशाल ददलानी? वीडियो किया शेयर
Vishal Dadlani Reaction on Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को 20 दिन की भूख हड़ताल के बाद दिल्ली पुलिस अस्पताल में ले गई है. साथ ही जंतर-मंतर को खाली कराने का ऐलान भी किया गया है. वहीं अब बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने इस पर रिएक्ट किया है.
Edited By : Himani sharma|Updated: Jul 18, 2026 11:20
Share :
---विज्ञापन---
Vishal Dadlani Reaction on Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे. आज भूख हड़ताल के 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है. साथ ही जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को भी हटने का ऐलान किया है. अब सोनम वांगचुक के समर्थकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने भी सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर रिएक्शन जारी किया है.
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए विशाल ददलानी
बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में विशाल सोनम वांगचुक के प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं और जबरन उन्हें जंतर-मंतर से हटाए जाने की बात भी करते दिखाई दे रहे हैं. विशाल ददलानी ने वीडियो में कहा, 'आपने कायरता देखी, सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर ले जाया गया है. इस देश में जो हो रहा है उसे देखकर मेरा दिल टूट गया है.'
https://www.instagram.com/reel/Da67od9u73O/
वीडियो शेयर गुस्सा किया जाहिर
विशाल ददलानी ने आगे कहा, 'मेरे देश वालों कब जागोगे, अगर अब नहीं जागोगे तो कब जागोगे. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या बोलूं, मेरे सोचने की ताकत भी खत्म हो गई है. काश में वहां उनकी हेल्प करने के लिए मौजूद होता. इस समय गुस्से से मेरा दिमाग फट रहा है.' सिंगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस विशाल के इस रिएक्शन को खूब सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं विशाल ददलानी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'अब भी नहीं जागे, तो कब जागोगे?'
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बॉलीवुड
बता दें इससे पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आ चुके हैं. 20 दिनों से हंगर स्ट्राइक पर बैठे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कई सितारों ने वीडियो और पोस्ट शेयर करते हुए उनका हौसला बढ़ाया. इनमें सोनाक्षी सिन्हा, ओमी वैद्य, ऋतिक रोशन, नसीरुद्दीन शाह, कुशा कपिला, प्रकाश राज, स्वरा भास्कर, अदिति राव हैदरी, फातिमा सना शेख, अभय देओल, अनुराग कश्यप और इमरान खान जैसे सितारे शामिल हैं.
Vishal Dadlani Reaction on Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे. आज भूख हड़ताल के 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है. साथ ही जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को भी हटने का ऐलान किया है. अब सोनम वांगचुक के समर्थकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने भी सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर रिएक्शन जारी किया है.
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए विशाल ददलानी
बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में विशाल सोनम वांगचुक के प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं और जबरन उन्हें जंतर-मंतर से हटाए जाने की बात भी करते दिखाई दे रहे हैं. विशाल ददलानी ने वीडियो में कहा, ‘आपने कायरता देखी, सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर ले जाया गया है. इस देश में जो हो रहा है उसे देखकर मेरा दिल टूट गया है.’
विशाल ददलानी ने आगे कहा, ‘मेरे देश वालों कब जागोगे, अगर अब नहीं जागोगे तो कब जागोगे. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या बोलूं, मेरे सोचने की ताकत भी खत्म हो गई है. काश में वहां उनकी हेल्प करने के लिए मौजूद होता. इस समय गुस्से से मेरा दिमाग फट रहा है.’ सिंगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस विशाल के इस रिएक्शन को खूब सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं विशाल ददलानी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘अब भी नहीं जागे, तो कब जागोगे?’