Kiran Rao Support Sonam Wangchuk: लद्दाख के प्रसिद्ध इंजीनियर और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इन दिनों अपनी मांगों के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं. उनकी इस लड़ाई में बॉलीवुड से कई आवाजें उठ रही हैं. इसी बीच आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने खुलकर उनका साथ दिया है. उन्होंने अपना डीपी बदलकर सोनम वांगचुक के समर्थन का संदेश दिया.
किरण राव का समर्थन
किरण राव ने सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर सोनम वांगचुक की आवाज को मजबूत किया. वे लद्दाख के पर्यावरण, शिक्षा और स्थानीय अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी नजर आईं. किरण ने लिखा कि “19 दिन बीत जाने के बाद भी इस भूख हड़ताल पर पूरी तरह खामोशी देखना बहुत दुखद है. सत्ता में बैठे लोगों को लोगों की बात सुनने के लिए क्या करना होगा? यह हैरान करने वाला और अमानवीय है. मैं सरकार से अपील करता हूँ कि वह प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे, छात्रों का दर्द समझे और इस गतिरोध को खत्म करे. हम लोगों को अपनी बात कहने का अधिकार है.” कई लोग किरण राव की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने चुप रहने के बजाय खुलकर अपनी बात रखी, जो दिखाता है कि वे सामाजिक मुद्दों पर संवेदनशील हैं.
आमिर खान का खुलासा
इसी बीच आमिर खान London Indian Film Festival में सोनम वांगचुक पर बड़ा बयान देते हैं, जिसमें उनकी फिल्म 3 Idiots का ‘रैंचो’ किरदार वापिस से सुर्खियों में छा जाता है. उन्होंने बताया कि ‘रैंचो’ का किरदार सोनम वांगचुक से इंस्पायर्ड नहीं है. उस दौरान तो वे सोनम से मिले भी नहीं थे. वहीं उन्होंने हाल ही में आई चतुर (ओमी वैद्य) के दावे को झूठा बताया.
सोनम वांगचुक कौन हैं?
सोनम वांगचुक लद्दाख के एक साधारण गांव से आए इंजीनियर हैं. उन्होंने SECMOL नामक संस्था बनाई, जहां बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाई कराई जाती है. वे आइस स्टूपा जैसी पर्यावरण अनुकूल तकनीक के लिए भी मशहूर हैं. वे लद्दाख की संस्कृति, नौकरियों और अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे हैं.