Ravi Kishan के 5 सुपरहिट भोजपुरी गाने, जिन्हें Youtube पर मिले लाखों व्यूज; क्या आपने सुने?
Ravi Kishan Birthday: रवि किशन के भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. यूट्यूब पर भी एक्टर के गानों को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. इन गानों को आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं हम किन गानों की बात कर रहे हैं.

Ravi Kishan Birthday: भोजपुरी से बॉलीवुड तक छाने वाले रवि किशन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहे हैं. आज हम आपको रवि किशन के टॉप 5 गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन गानों का नाम शामिल है.
लहंगा उठा देब रिमोट से
2 / 6साल 2005 में आई फिल्म 'पंडित जी बताई ना बियाह कब होई' का ये गाना आज भी काफी पॉपुलर है. रवि किशन के साथ-साथ इस फिल्म में नगमा लीड रोल में हैं. इस गाने के डांस स्टेप्स काफी पॉपुलर हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये गाना काफी वायरल है. फैंस भी इस गाने को काफी पसंद करते हैं. इस गाने के यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज हैं.
गोरे रंग बदनिया
3 / 6भोजपुरी फिल्म 'शहंशाह' का ये गाना भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. वहीं इस गाने में रवि किशन के साथ अंजना सिंह लीड रोल में दिखाई दी थीं. इस गाने को भी ऑडियंस का खूब प्यार मिला और इस गाने को यूट्यूब पर 1.7 मिलियन व्यूज मिले हैं.
तोहरे पे मनवा डोले
4 / 6रवि किशन का ये गाना साल 2011 में रिलीज हुआ था. ये गाना 'एक वादा प्राण जाई पर वचन न जाई' का है. वहीं इस गाने में रवि किशन के साथ-साथ अप्सरा भी लीड रोल में हैं. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 33 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये गाने काफी वायरल है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
किस्मत से निकल के चल
5 / 6'बिदाई' भोजपुरी फिल्म का ये गाना भी रवि किशन के फेमस गानों में शामिल है. रवि किशन के इस गाने को उदित नारायण ने गाया है. वहीं इस गाने को यूट्यूब पर साढ़े 3 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने के लीरिक्स को विनय बिहारी ने लिखा है.
नयन बा नशीला
6 / 6रवि किशन और नेहा श्री का ये गाना भी पॉपुलर लिस्ट में शामिल है. 'राधे' फिल्म का ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इस गाने के डांस स्टेप्स भी काफी वायरल हैं. वहीं यूट्यूब पर इस गाने को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.