क्या आपने भी कभी बैंक का मैसेज समझकर WhatsApp पर NO लिख दिया है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए. हैदराबाद पुलिस कमिश्नर VC Sajjanar ने एक बहुत खतरनाक नए स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है. उन्होंने बताया कि सिर्फ दो अक्षर का NO लिखते ही आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. न कोई OTP मांगा, न कोई लिंक पर क्लिक कराया, फिर भी पैसा गायब. एक चार्टर्ड अकाउंटेंट तक इस जाल में फंस गया और उसकी पूरी जिंदगी की कमाई साफ हो गई.
ये नया WhatsApp स्कैम कैसे होता है?
पुलिस ने इसका पूरा तरीका बताया है, ध्यान से समझिए. सबसे पहले आपके WhatsApp पर अनजान नंबर से मैसेज आएगा – ‘आपके अकाउंट से 25000 डेबिट हुए हैं’.
इसके बाद दूसरा मैसेज तुरंत आएगा – ‘अगर आपने ये ट्रांजैक्शन नहीं किया है तो तुरंत NO लिखकर भेजें.’ आप घबराकर NO लिखकर भेज देते हैं. और यहीं आप फंस जाते हैं. जैसे ही आप NO भेजते हो, उस मैसेज में छिपा हुआ Malware / Auto-Execution File एक्टिव हो जाता है. कुछ सेकंड में हैकर का आपके फोन पर पूरा कंट्रोल हो जाता है और वो आपका बैंक अकाउंट खाली कर देता है. इसे Auto-Execution File Attack बोल रहे हैं.
कैसे बचें? पुलिस ने बताए 3 जरूरी टिप्स
कभी भी YES / NO का रिप्लाई मत करो: बैंक कभी भी WhatsApp पर अनजान नंबर से YES/NO नहीं पूछता. ये 100% फ्रॉड है.
तुरंत ब्लॉक और डिलीट करें: ऐसा मैसेज आए तो घबराएं नहीं. बल्कि बिना रिप्लाई किए नंबर को ब्लॉक कर दें और चैट डिलीट कर दें.
बैंक ऐप में चेक करें : पैसा कटा है या नहीं, ये हमेशा अपने ऑफिशियल बैंक ऐप या 1930 पर कॉल करके चेक करें. WhatsApp मैसेज पर भरोसा नहीं करें.
अगर गलती से आप शिकार बन गए हो तो Golden Hour में तुरंत 1930 पर कॉल करो या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें. एक NO आपकी सालों की मेहनत बर्बाद कर सकता है, इसलिए इस मैसेज को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें.