Imran Khan News: आमिर खान के भांजे इमरान खान की मुश्किलें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. मुंबई पुलिस ने इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस भेज दिया है. इसके तहत एक्टर को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं. एक्टर पर ये एक्शन इमिग्रेशन एक्ट के तहत लिया गया है. दरअसल इमरान खान ने भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में चल रहे प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके बाद एक्टर पर मुंबई पुलिस ने अब एक्शन लिया है. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में एक्टर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था. हालांकि बाद में एक्टर को छोड़ दिया गया था.
पुलिस ने लिया क्यों लिया एक्शन?
वहीं अब मुंबई पुलिस ने जब जांच की तो पाया गया कि इमरान खान भारत के नागिरक नहीं हैं और उन्होंने इसके बाद भी प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया. इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुंबई पुलिस ने इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है. एक्टर को 28 अक्टूबर तक का समय दिया गया है. 28 अक्टूबर तक एक्टर को भारत छोड़कर जाना होगा. अब सोशल मीडिया पर भी ये खबर तेजी से वायरल हो रही है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ था. इस दौरान इमरान खान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और अपनी कजिन सिस्टर जैन मैरी खान के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे. सोशल मीडिया पर भी इमरान खान के प्रोटेस्ट में शामिल होने की वीडियोज और फोटोज खूब वायरल भी हुए. इस दौरान मुंबई पुलिस ने कई लोगों के साथ इमरान खान को डिटेन किया था. हालांकि बाद में एक्टर को छोड़ भी दिया था. एक्टर की गर्लफ्रेंड लेखा ने डिटेन होने के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियोज भी शेयर की थीं.
भाजपा सांसद ने लिखा पुलिस को लेटर
वहीं एबीपी के अनुसार भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर दावा किया था कि इमरान खान एक विदेशी नागरिक हैं और उन्होंने इस प्रदर्शन में हिस्सा भी लिया. इसके साथ ही भाजपा सांसद ने इमरान खान पर कार्रवाई करने की मांग भी की. वहीं इसके बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लिया और आमिर खान के भांजे इमरान खान को देश से निकलने के निर्देश दे दिए.