Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' का बड़ा धमाका! 8 दिनों में 100 करोड़ किए पार; जानें अब तक का कलेक्शन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8: ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म ने 8 दिनों में 100 करोड़ की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की है.

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8
विज्ञापन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी धमाल मचाया हुआ है. सोशल मीडिया पर फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं और फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कब्जा कर लिया है. चलिए जानते हैं अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है.

‘धमाल 4’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 8वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. 8वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. वहीं फिल्म के शोज 8,158 रहे. भारत में ‘धमाल 4’ ने अब तक 101.35 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. महज 8 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. मेकर्स के साथ-साथ स्टारकास्ट भी कमाई के इस आंकड़े से बेहद खुश है.

विज्ञापन

‘धमाल 4’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धमाल 4’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.85 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 139.60 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 150 करोड़ पहुंचने वाला है. फिल्म के कॉमेडी सीन्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स के खूब चर्चे हो रहे हैं. ये ही वजह है कि ऑडियंस इस फिल्म को थिएटर में देखना पसंद कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, रवि किशन और संजय मिश्रा लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से खूब हंसाया है. वहीं बता दें ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी के सभी पार्ट्स को फैंस ने खूब पसंद किया है और ये ही वजह है कि ‘धमाल 4’ भी सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ