'यश भी शादीशुदा हैं…', कियारा आडवाणी की ट्रोलिंग पर 'टॉक्सिक' एक्टर का फूटा गुस्सा, उठाए सवाल

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों यश की फिल्म की ‘टॉक्सिक’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया है, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लेकिन अब ‘टॉक्सिक’ के एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने कियारा का सपोर्ट किया है.

kiara advani

Kiara Advani के सपोर्ट में उतरा टॉक्सिक का ये एक्टर

कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में उनका एक गाना ‘तबाही’ रिलीज किया गया है. इस गाने में वो काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई हैं. एक्ट्रेस ने यश के साथ काफी रोमांटिक सीन दिए है, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. सवाल उठाए जा रहे है कि शादि करने और मां बनने के बाद कियारा को ऐसे गाने नहीं करना चाहिए.  

विज्ञापन

हालांकि, अब ‘टॉक्सिक’ के एक एक्टर ने कियारा आडवाणी का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने ट्रोलर्स की सोच पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा ने की लोग का दोहरा रवैया बताया है.

विज्ञापन

बेनेडिक्ट गैरेट ने कियारा का खुलकर किया समर्थन

‘टॉक्सिक’ एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने कियारा का खुलकर समर्थन किया है. एक्टर ने कहा कि एक तरफ लोग यश की जमकर तारीफ कर रहे हैं, उनके लिए फायर इमोजी भेज रहे हैं, तो वहीं एक तरफ लोग कियारा आडवाणी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि, जब एक महिला एक्ट्रेस की बात आती है, तो लोगों का नजरिया काफी बदल जाता है.

विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ मूवी का दर्शक लंबे समय से इंतजार करते हुए नजर आ रहे है. हालांकि, फिल्म का एक गाना रिलीज तबाही रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने में यश के लुक को काफी दमदार बता रहे हैं, तो वहीं कियारा को ट्रोल किया जा रहा है. इसे लेकर ‘टॉक्सिक’ के एक्टर ने बेनेडिक्ट गैरेट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो कहते है कि यश भी शादीशुदा हैं और उनके भी बच्चे हैं. लेकिन महिला एक्ट्रेस को आलोचना क्यों झेलनी पड़ रही है. वहीं दूसरी तरफ एक्टर की तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ मूवी कब होगी रिलीज?

एक्टर ने अपने वीडियो में साफ कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि दोनों कलाकार अपना काम किया है और अपने अभिनय तो पूरी ईमानदारी के साथ बड़े पर्दे पर निभाया है. बेनेडिक्ट गैरेट ने आगे कहा कि किसी को भी निजी जिंदगी के आधार पर किसी कलाकार को सही या गलत नहीं समझना चाहिए. साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ