‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी, आलोचना के बाद मांगी माफी

टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी ने हाल ही में ‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट पहनी थी, जिसके बाद जमकर बवाल मचा था. लेकिन अब नेहा स्वामी ने माफी मांग ली है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

arjun bijlani

अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेआलोचना के बाद मांगी माफी (PIC- arjunbijlani, Instagram)

टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी (Neha Swami) की एक टी-शर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है. नेहा हाल ही में एक बर्थडे पार्टी में गई थी. इस दौरान उन्होंने एक टी-शर्ट पहन रखी थी, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया था. एक्टर की पत्नी नेहा पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा था.

विज्ञापन

दरअसल, नेहा के जिस टी-शर्ट पर विवाद हुआ था, उसपर ‘अल्लाह’, ‘रसूल’ और ‘मुहम्मद’ जैसे धार्मिक नाम लिखे हुए थे, साथ इन शब्दों के साथ मिक्की माउस बना हुआ था. जिसकी वजह से यह विवाद शुरू हुआ था. हालांकि, अब एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी ने ऑफिशियल बयान जारी कर माफी मांगी है.

विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने मांगी माफी

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और कहा, ‘टी-शर्ट पर लिखे शब्दों के अर्थ के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी. जब इसे पहना, तब उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उस पर क्या लिखा है. किसी भी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. हम सभी धर्मों, आस्थाओं और विश्वासों का दिल से सम्मान करते हैं और जानबूझकर कभी ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिसके कारण दूसरों की भावनाएं आहत हों. नेहा ने यह भी कहा कि इस टी-शर्ट को बैंकॉक के एक मॉल में फैन ने गिफ्ट किया था. 

विज्ञापन

 नेहा और अर्जुन ने पोस्ट में साफ किया है कि अनजाने में हुए, इस गलती के लिए माफी मांगते हैं और भविष्य में मिलने वाले उपहारों को लेकर हम हमेशा सावधानी बरतेंगे. आप सभी इस मामले को कृपया समझदारी, संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ देखें. हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि इस स्थिति को गरिमा और समझदारी के साथ सुलझाने का अवसर दें. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ