अस्पताल से घर लौटे Rajesh Sharma, कीड़े के काटने से बिगड़ी थी तबीयत; जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि, अब उन्हें छुट्टी मिल गई है. राजेश शर्मा को शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने से तबीयत बिगड़ी थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Rajesh Sharma

Rajesh Sharma को अस्पताल से मिली छुट्टी

एक्टर राजेश शर्मा को लेकर महीने की शुरुआत में ही खबर आई थी कि हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया है, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राजेश शर्मा साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग कर रहे थे.

विज्ञापन

राजेश शर्मा को लेकर उनके फैमिली फ्रेंड सुदीप चटर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को एक कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो कोलकता चले गए थे. वहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक्टर का इलाज ढाकुरिया के मणिपाल अस्पताल चल रहा था.

विज्ञापन

राजेश शर्मा को मिली अस्पताल से मिली छूट्टी

वहीं एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत काफी सीरियस बताई जा रही थी. लेकिन अब एक्टर की हेल्थ पर अपडेट आया है, जिसे सुनकर उनके चाहने वाले काफी खुश हो रहे हैं. खबरों के अनुसार राजेश शर्मा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. वे फिलहाल मुंबई में अपने घर पर मौजूद हैं. आपको बता दें कि FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज) के प्रेसिडेंट BN तिवारी ने Bollywood Hungama से बात करते हुए बताया कि एक्टर राजेश शर्मा को हाल ही में हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. इतना ही नहीं एक्टर अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के विदेश भी जाने वाले हैं.

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने भी जताई थी चिंता

हालांकि, ‘फौजी’ के मेकर्स ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था. ‘गुल्टे’  की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘फौजी’ की टीम में कहा थी कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मेकर्स ने साफ किया था कि एक्टर राजेश शर्मा ने फिल्म की शूटिंग का पूरा काम एक हफ्ते पहले ही कर लिया था. इतना ही नहीं वो घर भी वापस लौट गए थे. वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी राजेश शर्मा की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त किया था. अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि जल्द स्वस्थ हो जाओ और हंसाना बाकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ