Balan The Boy OTT Release: आपको भी मलयालम फिल्में देखना पसंद है, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो साल 2026 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. इस मूवी का नाम ‘बालन द बॉय’ है. मलयालम सिनेमा की यह मूवी 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होन जा रही है. ‘बालन द बॉय’ की बात करें तो इसे काफी कम बजट के साथ तैयार किया गया था. लेकिन फिल्म की चर्चा दुनिया भर में देखने को मिली थी.
OTT पर कब रिलीज होगी ‘बालन द बॉय’ ?
वहीं अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है. ‘बालन द बॉय’ फिल्म का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी इस मूवी की राह देख रहे थे, तो यह फिल्म 31 जुलाई को Zee5 पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. मलयालम फिल्म ‘बालन द बॉय’ को बनाने में रिपोर्ट के अनुसार 5-7 करोड़ पर खर्च किए गए थे. लेकिन फिल्म ने अपने बजट से लगभग 6 गुना ज्यादा का कलेक्शन किया था. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने 30 करोड़ रुपये के आसपास शानदार कमाई की है. अगर आपने अब तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं.
‘बालन द बॉय’ की कहानी
‘बालन द बॉय’ फिल्म की कहानी की बात करें, तो इस मूवी की कहानी बालन नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसकी देखभाल उसकी मां करती है. उसकी मां उसे किसी पर भी भरोसा न करने और अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करती हुई नजर आती है. लेकिन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है, जहां दोनों बिछड़ जाते हैं. अब इन दोनों का मिलन हो पाता है या नहीं. यह आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा. हम आपको फिल्म का स्पॉइलर नहीं बताएंगे, वरना आपको मूवी देखने का मजा नहीं आएगा. इस फिल्म का निर्देशन चिदंबरम ने किया है.