JioHotstar से Prime Video तक, OTT पर छाईं ये 5 रोमांस से भरी फिल्में; एक तो आते ही बनी ऑडियंस की फेवरेट!

जियोहॉटस्टार से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई-नई रोमांटिक फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस इन फिल्मों को पसंद कर रहे हैं.

romantic movies on ott
1 / 6

Romantic Movies Trending on OTT: अगर आप रोमांटिक फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ओटीटी की ट्रेंडिंग फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ये लेटेस्ट फिल्में नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों के सीन्स के खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.  

विज्ञापन

चांद मेरा दिल

चांद मेरा दिल 2 / 6

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ये रोमांटिक फिल्म हाल ही में जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है. सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद भी ये फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई है. इस फिल्म में एक प्यार भरी रोमांटिक स्टोरी देखने को मिलेगी. वहीं ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

एक दिन

एक दिन3 / 6

जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म का नाम भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. प्राइम वीडियो पर हाल ही में इस फिल्म को भी रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही ये फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में भी रोमांटिक स्टोरी देखने को मिलेगी जो आपको इमोशनल कर देगी.

वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल

वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल4 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म के हर तरफ चर्चे हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के रोमांटिक सीन्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं ये फिल्म ऑडियंस की फेवरेट बन गई है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जोई ड्यूच और निक रॉबिन्सन लीड रोल में हैं. ऑडियंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई.

विज्ञापन

ऑफिस रोमांस

ऑफिस रोमांस5 / 6

जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन स्टारर इस फिल्म में भी रोमांटिक सीन्स की भरमार है. इस फिल्म की कहानी ऑफिस डेटिंग के इर्द-गिर्द घूमती है. ओल पार्कर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म की कहानी आपके दिल को छू लेगी.

डिजाइर

डिजाइर6 / 6

नेटफ्लिक्स की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में रोमांटिक सीन्स के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म की कहानी को ऑडियंस काफी पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी किसी नए जॉनर की तलाश में हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन