IND vs WI: टी-20 सीरीज में बुरी तरह से फेल हुए टीम इंडिया के 5 गेंदबाज, प्रदर्शन देख दबाव में मैनेजमेंट

IND vs WI: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. उससे पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रही है. जहां पर भारतीय गेंदबाजों ने पहले 4 मैचों में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. 5 भारतीय गेंदबाजों का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team में दिख सकता है बड़ा बदलाव (Pic Credit- ANI)

 

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया से बड़ी उम्मीदें थी. फैंस को लगा था कि सीरीज में टीम इंडिया आसानी से जीत दर्ज कर सकती है. कुछ फैंस तो क्लीन स्वीप की भी उम्मीद कर रहे थे. लेकिन हुआ उसका ठीक उल्टा है. 4 मैचों के बाद सीरीज 2-2 की बराबरी पर नजर आ रहा है. अब 5वां मुकाबला जीतने वाली टीम ही सीरीज को अपने नाम करेगी. इस टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम को कमबैक का मौका मिला है. ऐसे ही 5 गेंदबाजों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह 2 / 6

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस टी-20 सीरीज में कुल 16 ओवर फेंके हैं. इस दौरान अर्शदीप सिंह ने 35 की औसत से 5 विकेट ही हासिल किए है. अर्शदीप ने इस दौरान 10.94 की बेहद खराब इकॉनमी रेट से 175 रन दिए हैं. अर्शदीप टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाज है. जिसके कारण ही उनके फेल होने के बाद टीम पर दबाव और ज्यादा बढ़ गया. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

मयंक यादव

मयंक यादव 3 / 6

उभरते हुए तेज गेंदबाज मयंक यादव ने भी इस सीरीज में बहुत ज्यादा निराश किया है. मयंक ने 4 मैचों में कुल 15 ओवर ही फेंके है. मयंक ने 40.50 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 4 विकेट ही हासिल किए. मयंक यादव ने 10.80 की इकॉनमी रेट से 162 रन लुटाए हैं. मयंक यादव भी गेंद के साथ प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं.  (Pic Credit- ANI) 

नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी 4 / 6

ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने भी इस सीरीज में बहुत ज्यादा निराश किया है. नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 5 ओवर फेंक कर 58 की औसत से सिर्फ 1 विकेट हासिल किया है. रेड्डी ने इस सीरीज में 11.60 की इकॉनमी रेट से 58 रन लुटाए हैं. रेड्डी गेंद के साथ बहुत ही बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

नमन धीर

नमन धीर 5 / 6

युवा स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर को भी इस सीरीज में खेलने का मौका मिला है. नमन धीर ने 4 मैचों में कुल 10 ओवर ही डाले हैं. इस दौरान उन्होंने 22.80 की औसत से कुल 5 विकेट हासिल किए हैं. धीर ने इस टी-20 सीरीज में कुल 11.40 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. धीर ने विकेट तो लिए हैं, लेकिन जमकर रन भी लुटाए हैं.  (Pic Credit- ANI) 

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 6 / 6

अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इस सीरीज में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. अक्षर ने 4 मैचों में कुल 13.4 ओवर गेंदबाजी की है. इस दौरान अक्षर पटेल ने 41.75 की खराब औसत से 4 विकेट हासिल किए. अक्षर पटेल ने 12.22 की इकॉनमी रेट 167 रन दिए हैं. अक्षर गेंद के साथ बहुत ही प्रभावहीन रहे हैं.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन