Dhamaal 4 Box Office Collection Day 9: दूसरे शनिवार को अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मारी लंबी छलांग, कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल 4' इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. मूवी को रिलीज हुए आज 9 दिन हो चुके हैं. आईए जानते हैं कि फिल्म ने 9 दिनों में कितने का कारोबार किया है.

Dhamaal 4 Box Office Collection
1 / 6
Dhamaal 4 ने 9 दिनों में कितने का किया कलेक्शन?

Dhamaal 4 Box Office Report: 'धमाल 4' को आज यानी शनिवार को रिलीज हुए 9 दिनों का समय हो चुका है. लेकिन फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने दूसरे शनिवार को भी शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म उस वक्त भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जब हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ भी भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस फिल्म को रिलीज होने से सिंघम को कुछ खास फर्क पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है. लेकिन अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने नोट छापे हैं.

विज्ञापन

धमाल 4 कब रिलीज हुई?

धमाल 4 कब रिलीज हुई?2 / 6

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इतना ही नहीं मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार शुरुआत भी किया है. बता दें कि फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 22.50 करोड़ रुपये कमाए थे.

विज्ञापन

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन3 / 6

'धमाल 4' ने तीसरे दिन यानी रविवार को सबसे ज्यादा 28.50 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले वीक में 96 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर डाली थी. 'धमाल 4' को रिलीज हुए आज यानी 18 जूलाई (दूसरे शनिवार) को 9 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 9.88 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिनों में 111.38 करोड़ रुपये कमाए हैं.

धमाल 4 स्टार कास्ट

धमाल 4 स्टार कास्ट4 / 6

'धमाल 4' में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी , रितेश देशमुख, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और ईशा गुप्ता जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर इंद्र कुमार ने किया है.

विज्ञापन

धमाल 4 फिल्म

धमाल 4 फिल्म5 / 6

यह मूवी 'धमाल फ्रेंचाइजी' चौथी किस्त है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. धमाल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2007 में आई थी. वहीं दूसरी फिल्म 2011 और तीसरी मूवी 2019 में रिलीज की गई है. धमाल फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया है.

धमाल 4 मूवी की कहानी

धमाल 4 मूवी की कहानी6 / 6

फिल्म 'धमाल 4' की भी कहानी खजाने के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. फिल्म में जावेद जाफरी का किरदार आपको बार-बार हंसने पर मजबूर कर देता है. यह फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन