Netflix पर कॉमेडी-ड्रामा लवर्स की पहली पसंद बनी ये 7 एपिसोड वाली सीरीज, ट्रेंडिंग लिस्ट में हुई शामिल

Best Comedy Drama Series On Netflix: अगर आप Netflix पर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो ये 7 एपिसोड वाली सीरीज आपको मजा देने वाली है. ट्रेंडिंग लिस्ट में इसका नाम शामिल है. लोग ओटीटी पर इसे जमकर देख रहे हैं.

Netflix Trending Series Gurthukosthunnayi
1 / 6
Netflix Trending Series Gurthukosthunnayi

कॉमेडी-ड्रामा लवर्स के लिए यह सीरीज बेस्ट ऑप्शन है. इसके 7 एपिसोड्स आप एक बार में बिंज वॉच करके निकाल सकते हैं. इस तेलुगु वेब सीरीज में आपको गुदगुदाने वाले सीन्स के अलावा कुछ भावुक कर देने वाले सीन्स भी मिलेंगे.  

विज्ञापन

Netflix पर मजेदार कॉमेडी-ड्रामा सीरीज

Netflix पर मजेदार कॉमेडी-ड्रामा सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में यह तेलुगु वेब सीरीज नाम- 'गुर्थुकोस्तुन्नायी' रिलीज हुई. इसमें आपको भावुक कर देने वाली कहानी मिलेगी. साथ ही पेट में गुदगुदी करने वाले सीन्स भी दिखाई देंगे. यह 7 एपिसोड की एक नॉस्टैल्जिक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जो दर्शकों को उनके बचपन और स्कूल के दिनों की याद दिला रही है.

विज्ञापन

सीरीज के मुख्य कलाकार और क्रू मेंमर्स

सीरीज के मुख्य कलाकार और क्रू मेंमर्स3 / 6

फिल्म 'बेबी' फेम अभिनेता विराज अश्विन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर यशश्री राव इसमें मुख्य किरदारों में हैं. यशश्री राव की यह डेब्यू तेलुगु सीरीज है. इसमें रोहिणी हट्टंगड़ी और प्रियदर्शिनी राम जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं.

फिल्म के निर्देशक

 फिल्म के निर्देशक 4 / 6

इस खूबसूरत सीरीज को विनोद गाली ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी संतोष के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके साथ आगे आती कहानी आपको खूब मजा कराएगी.

विज्ञापन

एपिसोड्स में मिलेगा मजा

एपिसोड्स में मिलेगा मजा5 / 6

इनके हर एपिसोड्स में आपको भरपूर मजा मिलेगा. यह सीरीज परीक्षा के समय की चीटिंग, टीचर्स के साथ की गई शरारतें, दादा-दादी का प्यार और स्कूल क्रश जैसी बेहद रिलेटेबल यादों को ताज़ा करती है. अजय अर्सदा का बैकग्राउंड स्कोर और कलाकारों की सधी हुई एक्टिंग दर्शकों को बांधकर रखती है.

सीरीज की रेटिंग

सीरीज की रेटिंग6 / 6

यह सीरीज शुरुआत में तेलुगु में रिलीज हुई थी, लेकिन इसकी भारी सफलता और सोशल मीडिया पर क्रेज को देखते हुए नेटफ्लिक्स इसे अब तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध करा रहा है. IMDb पर 9.1 रेटिंग नजर आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन