Live Updates
Entertainment News LIVE: वीकेंड हो जाएगा 10 गुना मजेदार, Netflix पर देखें ये 5 दमदार फिल्में
आप भी वीकेंड पर फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार मूवी लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. आईए जानते है उन 5 फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: नेशनल अवॉर्ड विनर R Chezhiyan का 57 साल की उम्र में हुआ निधन
फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. नेशनल अवॉर्ड फिल्म विनर आर.चेझियान का लंबी बीमारी के बाद 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा सराहा गया है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Voter ID मामले में प्रकाश राज को कोर्ट से मिली राहत
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज को वोटर आईडी मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दरअसल, बेंगलुरू कोर्ट ने प्रकाश राज के गैर-जमानती वारंट को रद्द कर दिया है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: थिएटर्स के बाद OTT पर तहलका मचा रही ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म
OTT प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की गई है, जो आते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. लेकिन इन दिनों ओटीटी पर एक ऐसी मूवी रिलीज हुई है, जो आते ही नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: बैन के बाद भी होगी 'सतलुज' की स्क्रीनिंग, DSGMC ने किया बड़ा ऐलान
Satluj Controversy: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज 03 जुलाई ओटीटी पर स्ट्रीम की गई थी और इस मूवी को 05 जुलाई को ओटीटी से हटा दिया गया था. हालांकि, अब दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी मूवी को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: OTT पर कोहराम मचा रही है 2 घंटे 11 मिनट की ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म
OTT प्लेटफॉर्म पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों को अपना शागिर्द बना लेती है. आप भी ओटीटी पर सीरीज और फिल्में देखना खास पसंद करते है, तो आज हम आपके लिए एक शानदार फिल्म लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: दामाद जहीर ने सास और ससुर को किया शादी की सालगिराह विश
सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर ने अपने सास पूनम सिन्हा और ससुर शत्रुघ्न सिन्हा को शादी की सालगिराह पर विश किया है. उनकी ये स्टोरी काफी वायरल हो रही है.
Entertainment News LIVE: जल्द बड़े पर्दे पर आएगी शहनाज गिल की नई फिल्म
शहनाज गिल की नई फिल्म Ishaqnama जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है. यह फिल्म थिएटर्स में 24 जुलाई 2026 को आएगी. शहनाज के साथ जय रंधावा नजर आने वाले हैं. शहनाज गिल के फैंस इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं और उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: अंशुला कपूर ने शेयर कीं शादी की खास तस्वीरें
अंशुला कपूर की शादी बड़ी धूमधाम से हुई. इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं. अपनी और रोहन की तस्वीरों के बाद शादी के कुछ खास साझा कर फैंस और ऑर्गनाइजर्स को धन्यवाद कहा है.
Entertainment News LIVE: अवनीत कौर की नया म्यूजिक वीडियो हुआ आउट
अवनीत कौर का नया म्यूजिक वीडियो Naa Pushde गाना रिलीज हो गया है. इसमें एक्ट्रेस के साथ फुकरा इंसान साथ में नजर आ रहे हैं. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.
Entertainment News LIVE: श्रेया कालरा से फ्लर्ट करने की वजह से खत्म हुआ था शिवांगी जोशी और कुशल टंडन का रिलेशनशिप?
रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने उनके कुशल टंडन के बारे में चौंकाने वाली बात बताई है. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: राजेश शर्मा का हेल्थ अपडेट आया सामने
एक्टर राजेश शर्मा को फिल्म की शूटिंग के दौरान एक कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं अब एक्टर की टीम ने हेल्थ अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक्टर की हालत में अब सुधार है.
Entertainment News LIVE: थिएटर्स में रिलीज हुई 'धमाल 4'
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के रिव्यू भी सामने आने लगे हैं. फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Entertainment News LIVE: 3 घंटे 5 मिनट की फिल्म ने Netflix पर काटा बवाल
नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'पेद्दी' है. राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर इस फिल्म को हाल ही में ओटीटी पर रिलीज किया है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: Netflix के Lock Upp 2 में होगा डबल एविक्शन
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते नॉमिनेशन में 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इन 5 कंटेस्टेंट्स में से किसी 2 को सफर शो से खत्म होने वाला है. जहां पहले हफ्ते में एक एलिमिनेशन देखने को मिला था, वहीं अब इस हफ्ते शो में 2 कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेशन देखने को मिलेगा. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा 'लॉक अप 2'
'लॉक अप 2' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये शो काफी पॉपुलर है. वहीं शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: कभी 10 लोगों संग एक कमरे में रहता था ये स्टार
डांसिंग से एक्टिंग तक अपनी पहचान बनाकर बॉलीवुड में छाने वाला ये सितारा कोई और नहीं बल्कि राघव जुयाल हैं. अपने डांस मूव्स से दुनिया को दीवाना बनाने वाले राघव जुयाल ने साल 2024 में आई 'किल' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में भी धाक जमा ली थी और आज उनका नाम हर कोई जानता है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. 'वेलकम टू द जंगल' ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 14 दिनों में 125.05 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 148.61 करोड़ है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 180.06 करोड़ की कमाई कर ली है.
Entertainment News LIVE: 'लॉक अप 2' में पहुंचे गोविंदा
मेकर्स ने जजमेंट डे का नया प्रोमो जारी किया है. इसमें फराह खान और रितेश देशमुख स्टेज पर गोविंदा का स्वागत करते दिखाई दिए. स्टेज से ही गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के बारे में बातें भी करते दिखाई दिए. गोविंदा ने सुनीता आहूजा के विवादित बयान पर भी मजाकिया अंदाज में कमेंट किया. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: राघव जुयाल का बर्थडे
राघव जुयाल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. टीवी के डांस रियलिटी शो में डांसर के रूप में राघव ने अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं इसके बाद उन्होंने शो की होस्टिंग की और इसके बाद बॉलीवुड की फिल्मों में कदम रखा. राघव जुयाल 'किल', 'स्ट्रीट डांसर 3D' और 'नवाबजादे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. वहीं नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी राघव का खास रोल देखने को मिला था.
Entertainment News LIVE: केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय' की रिलीज डेट आई सामने
केके मेनन की लेटेस्ट सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' की खास झलक देखने को मिली है. इस सीरीज में केके मेनन के साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह और नवीन कस्तूरिया भी लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है. केके मेनन की ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में एक से बढ़कर एक कॉमेडी सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है.
Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने 7वें दिन कमाए महज इतने करोड़
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह बिखरती हुई नजर आ रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 7 दिन बीत चुके हैं. लेकिन यह मूवी कमाई के लिए अब भी संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. चलिए जानते हैं अल्फा के कुल कलेक्शन के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: थलपति विजय की 'जन नायकन' को CBFC से मिली हरी झंडी, जानें कब होगी रिलीज?
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आयाा है. दरअसल, 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है? पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: राजकुमार राव से पहले ये एक्टर्स निभा चुके है क्रिकेटर्स का किरदार
भारत के कई दिग्गज क्रिकेटरों पर फिल्में बन चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे मे बातएंगे, जिन्होंने राजकुमार राव से पहले क्रिकेटर का किरदार निभाया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: शाहरुख खान ने दिल्ली में खरीदा अपना घर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Shah Rukh Khan Buys Property: बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान ने दिल्ली के पंचशील पार्क में मौजूद अपनी बिल्डिंग में बचे हुए दो फ्लोर को खरीद लिया है, जिसके बाद इस पूरी बिल्डिंग के मालिक शाहरुख खान हो गए है. इस प्रॉपर्टी से किंग खान का एक गहरा नाता भी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म The Vvaan इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बॉलीवुड सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मच अवेटेड फिल्म 'द वन' (The Vvaan) का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन मेकर्स ने आज फिल्म 'द वन' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 2 घंटे 15 मिनट की वो फिल्म, जो Netflix पर टॉप 5 पर कर रही ट्रेंड, आपने देखी?
ओटीटी पर नई-नई फिल्में आती रहती हैं. हालांकि, ओटीटी पर आने वाली सभी फिल्मों को प्यार नहीं मिलता है, लेकिन कुछ फिल्में आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 'पंचायत' को मिट्टी में मिलाने आ रही है ये नई दमदार सीरीज
OTT पर इन दिनों कई सारी नई फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसी बीच एक ऐसी सीरीज रिलीज होने वाली है, जो पंचायत जैसी सीरीज को कड़ी टक्कर दे सकती है. हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे है, वो और कोई नहीं बल्कि 'आदर्श बाल विद्यालय' है. मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Khatron Ke Khiladi 15 के लिए करना होगा इंतजार, आखिर क्यों पोस्टपोन हुआ शो?
रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को पोस्टपोन कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है इसके पीछे की वजह और शो को क्यों पोस्टपोन किया गया है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: एडल्ट कंटेंट और बोल्ड सीन्स से भरपूर हैं ये 5 जापानी ड्रामा
आज के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी जोनर की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. जैसे- एक्शन, रोमांस, हॉरर, थ्रिलर और क्राइम शामिल है. इतना ही नहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एडल्ट सीरीज भी देखने को मिलती है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा सर्च करते हुए नजर आते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 25 करोड़ के बजट में बनी वो फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन में हुई ढेर
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. हाल ही में फिल्म 'अल्फा' रिलीज हुई थी और इस फिल्म के साथ हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' भी आई थी, लेकिन ये फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह गिरी है और इसने उम्मीद के हिसाब से बिल्कुल कमाई नहीं की है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: थलपति विजय की फिल्म 'Jana Nayagan' की नई रिलीज डेट आई सामने
साउथ सिनेमा सुपरस्टार और राजनेता थपलति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन लंबे समय से रिलीज के लिए संघर्ष कर रही थी. हालांकि, अब इस मूवी की रिलीज डेट पर मुहर लग गई है. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Dhamaal 4 का एडवांस बुकिंग में कैसा हाल, कितना किया कलेक्शन?
अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है. आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में फिल्म का कैसा हाल है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: छुट्टियां मना रहीं Sara Ali Khan, शेयर की फोटोज
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वेकेशन की कई फोटोज शेयर की हैं. सारा बेहद खुश नजर आ रही हैं और उनके पोस्ट पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं.
Entertainment News LIVE: हॉरर की दुनिया की वो फिल्म, जिसने कमाए थे 6200 करोड़ रुपये
हॉरर फिल्मों की बात होते ही एक अजीब-सा डर लोगों के मन में आ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हॉरर फिल्में सिर्फ डराती नहीं हैं बल्कि इतिहास भी चल देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Baahubali की स्टार कास्ट पर हुआ था मोटा खर्चा, फिर किसे मिली सबसे कम फीस?
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' ने बेहद शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म को बड़े बजट में बनाया गया था और इसकी कास्ट पर भी मेकर्स ने पानी की तरह पैसा लुटाया था. आइए जानते हैं कि फिर किसे फिल्म के लिए सबसे कम फीस मिली थी? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगी Vvaan? मेकर्स ने किया ऐलान
सिद्धार्थ मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म Vvaan की रिलीज डेट आ गई है. इस फिल्म को 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.
Entertainment News LIVE: कौन हैं Rajesh Sharma? जिनकी फिल्म के सेट पर बिगड़ी तबीयत
प्रभास की फिल्म ‘फौजी' की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा एक हादसे का शिकार हो गए. आइए जानते हैं कि आखिर राजेश शर्मा कौन हैं? और अब उनकी हालत कैसी है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: कियारा आडवाणी ने शेयर की 'टॉक्सिक' की फोटोज
कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'टॉक्सिक' से फोटोज शेयर की हैं, जो फैंस को पसंद आई है. लोगों ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया है.
Entertainment News LIVE: Interstellar और The Matrix जैसी फिल्मों की भी बाप निकली ये 2 घंटे 36 मिनट की Sci-Fi मूवी
अगर आप Interstellar और The Matrix जैसी फिल्मों के दीवानें है, तो ये 8.2 IMDb रेटिंग वाली मूवी आपको बेहद पसंद आने वाली है. इसमें दिखाए गए दृश्य आपको हैरानी में डाल सकते हैं. साथ ही साइंस कॉन्सेप्ट्स भी आपको खूब पसंद आएंगे. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Sanya Malhotra ने ब्लैक ड्रेस में दिए किलर पोज, मॉनसून में भी बढ़ाया इंटरनेट का पारा
सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर करती रहती हैं. इस बीच अब सान्या ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें साझा की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: पिछले 4 हफ्तों से Netflix पर ट्रेंड कर रही ये 7 एपिसोड वाली सीरीज
क्राइम-थ्रिलर जॉनर के शौकीनों के लिए नेटफ्लिक्स पर मजेदार सीरीज इंतजार कर रही है, जो पिछले 4 हफ्तों से लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इसके 7 एपिसोड्स आपका भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘आपके जाने से…’, मां के निधन से सदमे में Maniesh Paul
टीवी और बॉलीवुड अभिनेता मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल अब इन दुनिया में नहीं रही है. मां के निधन से मनीष पॉल गहरे दुख में हैं. इस बीच अब उन्होंने मां के साथ खास पलों की फोटोज शेयर की है और बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Bhumi Pednekkar ने साड़ी में शेयर की फोटोज, फैंस ने लुटाया प्यार
भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस ने अपने नए साड़ी लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
Entertainment News LIVE: हेमा मालिनी को सताई धर्मेंद्र की याद
एचटी सिटी से बातचीत करते हुए हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की याद सताने लगी. एक्ट्रेस ने कहा कि धर्मेंद्र हमेशा कहते थे कि मुझे परिवार से बहुत प्यार है. वो हमेशा हम सभी को एकजुट रहने के लिए बोलते थे. उन्हें अपने सभी बच्चों और पोते-पोतियों से बहुत ज्यादा प्यार था. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर छाई 'प्रीतम एंड पेड्रो'
अरशद वारसी और वीर हिरानी की लेटेस्ट सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर छाई हुई है. इस सीरीज ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Entertainment News LIVE: 'लॉक अप 2' में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट्स
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते शो से एलिमिनेट होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें राम कपूर, श्रेया कालरा, वरुण यादव, सुनीता आहूजा और रियाज अली शामिल हैं. इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर जजमेंट डे पर खत्म हो जाएगा. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: सौरव गांगुली से पहले इन 5 क्रिकेटर्स पर भी बन चुकी फिल्में
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की लाइफ पर बनी फिल्म 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' का पोस्टर रिलीज हो चुका है. राजकुमार राव इस फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार निभा रहे हैं. वहीं इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव की लाइफ पर भी फिल्में बन चुकी हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: जाह्नवी कपूर ने हाथ पर लिखा शिखर पहाड़िया का नाम
जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन अंसुला कपूर की शादी में मेहंदी लगवाते समय अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की मेहंदी काफी वायरल हो रही है जिस पर 'शिखु' लिखा हुआ है.
Entertainment News LIVE: JioHotstar पर छाई रिवेंज थ्रिलर सीरीज
जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' है. जियोहॉटस्टार पर ये सीरीज तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं ट्रेंडिंग लिस्ट में इस सीरीज ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने 'तूने मारी एंट्रियां' गाना किया रिक्रिएट
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों अपने पुराने गाने 'तूने मारी एंट्रियां' पर डांस कर रहे हैं. ये वीडियो अंशुला कपूर के रिसेप्शन का है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.
Entertainment News LIVE: 'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट की 'अल्फा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.85 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 44.95 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 53.59 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 74.89 करोड़ की कमाई कर ली है.
Entertainment News LIVE: गौरव खन्ना ने 'लॉक अप 2' में की एंट्री
नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' के लेटेस्ट प्रोमो में फराह खान शो के कंटेस्टेंट्स को बोलती हैं कि शो में एक विजिटर की एंट्री होने जा रही है. जिसके बाद हर कोई हैरान रह जाता है कि आखिर कौन आने वाला है. वहीं जब गौरव खन्ना 'लॉक अप 2' में विजिटर बनकर एंट्री करते हैं तो उन्हें देखकर सब चौंक जाते हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' की सक्सेस के बाद आएगी Welcome 4, डायरेक्टर ने किया कंफर्म
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म की सक्सेस को देखते हुए फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान 'वेलकम 4' का ऐलान कर दिया है. दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए अहमद खान ने बताया कि मुझे अभी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के ऊपर काम करना है. उन्होंने कहा कि मुझे अपने बेटे आजान को बॉलीवुड में लॉन्च करना है. वहीं इसके बाद मैं 'वेलकम' की अगली फ्रेंचाइजी पर काम करना शुरू करूंगा. अब अहमद खान के इस बयान से ये तो क्लीयर हो गया है कि 'वेलकम 4' बनने जा रही है.
Entertainment News in Hindi: साउथ और बॉलीवुड सुपरस्टार प्रकाश राज को वोटर आईडी मामले में राहत मिल गई है. दरअसल, बेंगलुरु कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट को कर दिया है और 4,000 रुपये की जमानत राशि पर एक्टर को बेल दे दिया है.
राघव जुयाल का बर्थडे
राघव जुयाल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. टीवी के डांस रियलिटी शो में डांसर के रूप में राघव ने अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं इसके बाद उन्होंने शो की होस्टिंग की और इसके बाद बॉलीवुड की फिल्मों में कदम रखा. राघव जुयाल ‘किल’, ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ और ‘नवाबजादे’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. वहीं नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी राघव का खास रोल देखने को मिला था.
यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle ने 14वें दिन भी छापे करोड़ों, 2 हफ्तों में अक्षय कुमार की फिल्म ने कितनी की कमाई?
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 14 दिनों में 125.05 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 148.61 करोड़ है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 180.06 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
59 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines