Dhamaal 4 का एडवांस बुकिंग में कैसा हाल, कितने टिकट बिके और कितना किया कलेक्शन?

Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है. आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में फिल्म का कैसा हाल है?

Dhamaal 4
1 / 7
Dhamaal 4. image credit- social media

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग2 / 7

फिल्म 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग को देखकर कहा जा सकता है कि ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर धमाका कर सकती है. फिल्म अपनी प्री-बुकिंग में कमाल का कलेक्शन कर रही है.

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग कलेक्शन

एडवांस बुकिंग कलेक्शन3 / 7

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘धमाल 4’ के एडवांस बुकिंग में 57321 टिकट बिक गए हैं. देश भर में इसे 7894 शो मिले हैं. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो एडवांस बुकिंग में 1.45 करोड़ रुपये ‘धमाल 4’ के खाते में जमा हो चुके हैं. बता दें कि ये डाटा ऑल इंडिया का है.

शानदार ओपनिंग की उम्मीद

शानदार ओपनिंग की उम्मीद4 / 7

फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर इसे शानदार ओपनिंग की उम्मीद है. हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा कि ये फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी.

विज्ञापन

फिल्म में हुए बदलाव

फिल्म में हुए बदलाव5 / 7

फिल्म ‘धमाल 4’ को सेंसर बोर्ड ने यूए 13 प्लस सर्टिफिकेट दिया है. साथ ही इसके कुछ सीन्स पर बदलाव करने को भी कहा गया है और कुछ सीन्स को अश्लील बताते हुए काट दिया गया है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

अजय देवगन के अलावा फिल्म ‘धमाल 4’ में रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी के अलावा पुरानी स्टार कास्ट नजर आ रही है. इस फिल्म में रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे.

विज्ञापन

वीएफएक्स का यूज

वीएफएक्स का यूज7 / 7

बता दें कि इस फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है, इसकी झलक टीजर और ट्रेलर में दिखी थी. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन