Sourav Ganguly Biopic: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की लाइफ पर बनी फिल्म 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' का पोस्टर रिलीज हो चुका है. राजकुमार राव इस फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार निभा रहे हैं. वहीं इससे पहले और भी क्रिकेटर्स हैं जिनकी लाइफ पर फिल्में बन चुकी हैं. इनमें एक फिल्म तो ऐसी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.
एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

2 / 6
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी पर भी बायोपिक बन चुकी है. साल 2016 में आई 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी निभाया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
शाबाश मिठू

3 / 6
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज की लाइफ पर भी फिल्म बन चुकी है. साल 2022 में रिलीज हुई 'शाबाश मिठू' में तापसी पन्नू मिताली राज के रूप में नजर आई थीं. इस फिल्म को भी ऑडियंस ने खूब प्यार किया. इस फिल्म में मिताली राज की लाइफ के बारे में डिटेल में दिखा गया है. वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
अजहर

4 / 6
साल 2016 में आई इमरान हाशमी की 'अजहर' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की कहानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की लाइफ पर आधारित है. इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं फिल्म में अजहर की लाइफ में हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में भी दिखाया गया था. ये सोनी लिव पर उपलब्ध है.
83

5 / 6
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव पर भी बॉलीवुड में फिल्म बन चुकी है. साल 2021 में आई 83 फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फिल्म की कहानी को फैंस ने खूब पसंद किया था. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स

6 / 6
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सचिन तेंदुलकर की ओरिजनल क्लिप्स को दिखाया गया था. वहीं इस डॉक्यूमेंट्री को जेम्स एर्स्किन ने डायरेक्ट किया था. फैंस ने सचिन की इस फिल्म को खूब पसंद किया था. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.