7 महीने बाद बदली किस्मत! विजय की 'Jana Nayagan' की नई रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

साउथ सिनेमा सुपरस्टार और राजनेता थपलति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन लंबे समय से रिलीज के लिए संघर्ष कर रही थी. हालांकि, अब इस मूवी की रिलीज डेट पर मुहर लग गई है. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Jana Nayagan
1 / 5

सी. जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय अब तमिलनाडु के नए सीएम बन चुके हैं. राजनीति में आने से पहले सुपरस्टार थलपति विजय ने यह ऐलान किया था कि वो अब एक्टिंग को छोड़ रहे हैं. एक्टर ने यह भी साफ किया था कि जन नायकन (Jana Nayagan) फिल्म उनकी आखिरी मूवी है. यह फिल्म चुनाव से पहले ही रिलीज होने वाली थी. हालांकि, यह फिल्म किसी कारण वर्ष रिलीज नहीं हो पाई. इस मूवी का दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

थलपति विजय

थलपति विजय2 / 5

लेकिन 7 महीने बाद एक्टर की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. बता दें कि इस मूवी को कुछ दिन पहले ही सेंसर बोर्ड की ओर से हरी झंडी मिली थी. दरअसल, थलपति विजय के सीएम बनने के बाद दर्शक उनकी आखिरी फिल्म का काफी बेसब्री से इंताजार करते हुए नजर आ रहे है.

विज्ञापन

जन नायकन फिल्म

जन नायकन फिल्म3 / 5

अगर आप भी विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल, फिल्म जन नायकन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. एक नए रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जन नायकन फिल्म कब रिलीज होने वाली है. दरअसल, योर्क सिनेमा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि  जन नायकन इसी महीने रिलीज हो रही है.

जन नायकन रिलीज

जन नायकन रिलीज4 / 5

एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा गया है कि आखिरकार हमारे अपने थलपति विजय की फिल्म जन नायकन बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाली है. बता दें कि फिल्म जन नायकन को कनाडा में यॉर्क सिनेमा के द्वारा रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म 24 जुलाई को थिएटर में रिलीज होने वाली है. इतना ही नहीं आगे यह भी लिखा की टिकटों के लिए बने रहिए.

विज्ञापन

जन नायकन कब रिलीज होगी

जन नायकन कब रिलीज होगी5 / 5

आपको बता दें कि 'लेट्स सिनेमा' ने भी इस बात की पुष्टि की है कि विजय की फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक मूवी की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, कुछ दिन पहले रिपोर्ट्स में यह भा दावा किया गया था कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. लेकिन अब देखना होगा कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का कब ऐलान किया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन