राजकुमार राव से पहले इन एक्टर्स ने पहनी क्रिकेटर की जर्सी, फिल्मों में दिखाया दमदार खेल

भारत के कई दिग्गज क्रिकेटरों पर फिल्में बन चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे मे बातएंगे, जिन्होंने राजकुमार राव से पहले क्रिकेटर का किरदार निभाया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Actors
1 / 6

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली की बायोपिक बनने जा रही है, जिसका पहला पोस्टर उनके जन्मदिन यानी 08 जुलाई को जारी किया गया है. इस फिल्म में उनका किरदार एक्टर राजकुमार राव निभा रहे हैं. आपको बता दें कि दादा (सौरव गांगुली) से पहले भी कई दिग्गज क्रिकेटरों पर मूवी बन चुकी है. आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने राजकुमार राव से पहले क्रिकेटर का किरदार निभाया है.

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत2 / 6

लिस्ट में पहला नाम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आता है. कैप्टन कूल ने टीम इंडिया को तीन-तीन आईसीसी ट्रॉफी जीताई है. उनकी बायोपिक बनाई गई थी, जो सबसे ज्यादा हिट साबित हुई थी. इस मूवी को नाम  'एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रखा गया था. फिल्म में एम एस धोनी का किरदार दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है. यह मूवी साल 2016 में रिलीज हुई थी.

विज्ञापन

मिखाइल गांधी

मिखाइल गांधी3 / 6

दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है. साल 2017 में सचिन पाजी के जीवन पर फिल्म बनाई गई थी, जिसका टाइटल 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' रखा गया था. इस फिल्म में सचिन तेंदुलकर अपनी कहानी बताते हुए नजर आते हैं. हालांकि, इस डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा में उनके बचपन का किरदार मिखाइल गांधी ने निभाया है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी4 / 6

तीसरे नंबर पर भारत टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम काबिज है. अजहरुद्दीन के जीवन पर एक फिल्म बनाई गई थी, जिसमें इमरान हाशमी नजर आए थे. इस फिल्म का नाम 'अजहर' रखा गया था. इस मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यह मूवी इन दिनों नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

विज्ञापन

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू5 / 6

चौथे स्थान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी मिताली राज का नाम मौजूद है. मिताली पर फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' बनाई गई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. यह फिल्म साल 2022 में रिलीज की गई थी. इस मूवी में एक्ट्रेस तापसी पन्नू अहम किरदार में नजर आईं है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम कपिल देव का नाम शामिल है. उन्होंने साल 1983 में भारत वर्ल्ड कप जिताया था. कपिल देव और पूरी टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर फिल्म बनाई गई है. इस मूवी का नाम '83' रखा गया है. यह मूवी साल 2021 में रिलीज की गई थी, जिसमें रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया था. आप जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन