'बैंड बजा दी तूने...', तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना की Lock Upp 2 में एंट्री, पति को देख रो पड़ीं आकांक्षा चमोला

Gaurav Khanna in Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें गौरव खन्ना शो गेस्ट के रूप में शो में एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं. आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना ने 'लॉक अप 2' में एंट्री की है.

gaurav khanna in lock upp 2
1 / 6

विज्ञापन

'लॉक अप 2' में हुई गौरव खन्ना की एंट्री

'लॉक अप 2' में हुई गौरव खन्ना की एंट्री2 / 6

नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' के लेटेस्ट प्रोमो में फराह खान शो के कंटेस्टेंट्स को बोलती हैं कि शो में एक विजिटर की एंट्री होने जा रही है. जिसके बाद हर कोई हैरान रह जाता है कि आखिर कौन आने वाला है. वहीं जब गौरव खन्ना 'लॉक अप 2' में विजिटर बनकर एंट्री करते हैं तो उन्हें देखकर सब चौंक जाते हैं.

विज्ञापन

गौरव को देख रो पड़ीं आकांक्षा चमोला

गौरव को देख रो पड़ीं आकांक्षा चमोला3 / 6

गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला के सेल के बाहर आकर खड़े हो जाते हैं और बोलते हैं, 'बैंड बजा दी तूने.' वहीं गौरव खन्ना को देखकर आकांक्षा चमोला भी अपने आंसूओं को रोक नहीं पातीं और वो रोने लगती हैं. तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना पहली बार आकांक्षा चमोला से मिल रहे हैं.

गौरव का दिखा शायर अंदाज

गौरव का दिखा शायर अंदाज4 / 6

वहीं शो में गौरव खन्ना जब एंट्री करते हैं तो वो एक शायरी बोलते हुए दिखाई देते हैं. गौरव बोलते हैं, 'एक समुंदर है जो काबू में है मेरे, एक कतरा है जो मुझे संभाल नहीं जाता. एक उमर बितानी है उसके बैगर और एक लम्हा है जो मुझे गुजारा नहीं जाता.' वहीं गौरव 'लॉक अप 2' में आकांक्षा से अपने रिश्ते के बारे में बात करते दिखाई देंगे.

विज्ञापन

आकांक्षा से शेयर किया था तलाक का सीक्रेट

आकांक्षा से शेयर किया था तलाक का सीक्रेट5 / 6

बता दें 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने शो में अपना एक डार्क सीक्रेट रिवील किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि गौरव खन्ना और वो पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक लेने जा रहे हैं. इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था. कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ गौरव और आकांक्षा के फैंस का भी इस खबर से दिल टूट गया था.

आकांक्षा को सपोर्ट कर रहे हैं गौरव खन्ना

आकांक्षा को सपोर्ट कर रहे हैं गौरव खन्ना6 / 6

वहीं अब तलाक का सीक्रेट रिवील करने के बाद गौरव खन्ना आकांक्षा से 'लॉक अप 2' में मिलने पहुंचे हैं. हालांकि तलाक की खबरों के बाद गौरव खन्ना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि आकांक्षा अभी भी मेरी पत्नी है और मैं उन्हें सपोर्ट कर रहा हूं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन